road accident Symbolic

Ballia-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल भेजा गया

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीरूपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ballia-फसल काटने, फायरिंग व मारपीट का मामला- छह साल बाद थानाध्यक्ष समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हल्दी थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के निवासी अश्विनी कुमार उपाध्याय की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने 6 साल पुराने एक मामले में हल्दी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

Ballia-हल्दी क्षेत्र में पांच भैंसें चोर खोल ले गए, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट

हल्दी पश्चिम टोला निवासी रत्नेश उर्फ रतन ओझा की पांच भैंसें मंगलवार की रात अज्ञात चोर खोल ले गए। बुधवार सुबह जब वह पशुओं को चारा-पानी देने के लिए अपने पशुबाड़े पर पहुंचे तो खूंटे पर बंधी पांचों भैंसें गायब थीं।

Ballia-विशाल भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हल्दी क्षेत्र के गायघाट कुआं नंबर-1 स्थित श्री मनराखन बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-हवन, पूजा एवं महाआरती के साथ विधिवत समापन हो गया।

Ballia-हर घर नल जल योजना में खोद दी गई सड़कें बनीं मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश

हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है

Ballia-मोहर्रम में ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार हो, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर रोक

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार की शाम हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

Ballia-बुजुर्गों को वाहन ने कुचला, एक को अस्पताल पहुंचाया, एक पूरे दिन झाड़ियों में पड़े रहे, मौत

हल्दी थाना क्षेत्र में सुबह की सैर के लिए निकले दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है. दुख की बात यह है कि जिन बुजुर्ग की मौत हो गई वह घायल होकर पूरे दिन झाड़ियों में पड़े रहे

Ballia-पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मार कर घायल किया, चार आरोपियों पर केस

हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम गायघाट निवासी दिव्यांशु सिंह (उम्र 25) को पुरानी रंजिश में चाकू मारकर घायल कर देने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्वजनो को दी गई। स्वजनों ने थाना हल्दी तक शिकायत पहुंचाई

Ballia-गंगा जल लेकर निकली कलश यात्रा, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्री अभिषेक आत्मक रुद्र महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

road accident Symbolic

Ballia-ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप घायल, बढ़ती दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई लगाम नहीं कसे जाने और बेतरतीब वाहन चलाने से बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। धर्मपुरा गांव के सामने रविवार की शाम हल्दी से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा जाने के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ballia-आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

अचानक बदले मौसम के मिजाज से गर्मी से राहत मिली है वहीं कई हादसे भी हुए हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से रेलवे से सेवानिवृत्त 75 वर्षीय इंद्रजीत यादव की मौत हो गई।

Ballia-सड़क पर सवारी उतार रहे टेंपो को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिया-बैरिया के बीच हल्दी थाना के पास सड़क पर सवारी उतार रहे टेंपो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से टेंपो खाई में पलट गया

Ballia-भीषण गर्मी के बीच घंटों अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत कटौती से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विद्युत विभाग द्वारा क…

Ballia-बहादुरपुर चट्टी पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

Ballia-दहेज हत्या के आरोप में पति की गिरफ्तारी,सास-ससुर, जेठ समेत आठ लोगो पर मुकदमा

हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट निवासी लालजी यादव की नातिन डॉली यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है

Ballia-ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने दहेज हत्या की दी तहरीर

हल्दी थाना क्षेत्र के कठही ग्राम पंचायत में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Ballia-अघोषित बिजली कटौती से दुबहर क्षेत्र से जुड़े लोगों में आक्रोश, गर्मी में हो रहा बुरा हाल

चढ़ती गर्मी के बीच क्षेत्र में जारी अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दुबहर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में घंटों तक आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है

Ballia-पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ballia-चेतक प्रतियोगिता में बलिया के घोड़े को तृतीय स्थान, पहले-दूसरे नंबर पर ये रहे

हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी स्थित श्री योगी बाबा मैदान में आज सोमवार को भव्य चेतक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Ballia-शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक

क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई