Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह/मनियर,बलिया.एक युवती को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान करने, शादी के लिए दबाव बनाने, धमकी देने और उसके अश्लील फोटो- वीडियो परिजनों के मोबाइल पर भेजने के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी को बांसडीह पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ मनियर थाने में बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।पुलिस के अनुसार मनियर उत्तर टोला वार्ड नंबर 11 छावनी मोहल्ला निवासी अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय के खिलाफ नौ मई 2025 को एक महिला की तहरीर पर मुकदमा संख्या 102/2025 दर्ज किया गया था।
तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी अजय, उसकी करीब 19 वर्षीय पुत्री को पिछले चार-पांच महीने से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह युवती के अश्लील फोटो और वीडियो उसके भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों के व्हाट्सऐप पर भेजता था और बार-बार फोन कर शादी के लिए दबाव बनाता था।
तहरीर के मुताबिक युवती के शादी से इनकार करने पर आरोपी कथित तौर पर उसके फोटो और वीडियो इधर-उधर पोस्ट करने तथा परिवार की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। मामले में पुलिस ने शुरू में धारा 351(2) बीएनएस और 67ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान धारा 64(1), 352 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट (NBW) और बीएनएसएस की धारा 84 के तहत आदेशिका प्राप्त की गई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया।
इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को इमीग्रेशन अधिकारी सागर अशोक गायकवाड़ राठी, खारघर की ओर से आरोपी को एयरपोर्ट पर अभिरक्षा में लिए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर बांसडीह थाने के निरीक्षक अपराध अरुण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई स्थित सहार थाना पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर 13 सितंबर को बांसडीह थाने पहुंची.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

