Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के सोनाडीह की तीन बेटियां राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में हिस्सा लेकर लौटीं तो बेल्थरारोड स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में आयोजित जूनियर बालिका फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद सलोनी, सुनैना और नीति गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से बेल्थरारोड पहुंचीं। स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया.
चैंपियनशिप के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में सलोनी ने यूपी टीम की कप्तानी भी संभाली। रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने यूपी को 3-2 से हराया। तीनों बालिकाओं ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन खेल में हार-जीत तो चलती रहती है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर परिजनों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल रहा।
रेलवे स्टेशन पर सभासद एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष निलेश दीपू के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश, संदीप, संतोष, भोला, पंकज, दयाल और मंटू जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सभासद निलेश दीपू ने कहा कि छोटे से गांव की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सहयोग मिलना चाहिए, ताकि ये बेटियां आगे भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

