Ballia-सैन्य बलों में भर्ती के लिए दौड़ने का अभ्यास कर रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आए

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया.सैन्य बलों में भर्ती की तैयारी के लिए बुधवार सुबह दौड़ लगाकर घर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बबुआपुर (कठही) गांव निवासी रितेश कुमार पासवान (19) पुत्र परमहंस पासवान, रवि पासवान (18) पुत्र नंदजी पासवान, छोटू पासवान (19) पुत्र गणेश पासवान और आशीष पासवान (18) पुत्र कृष्ण पासवान रोज की तरह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए थे।

रवि, रितेश और छोटू

अभ्यास के बाद चारों घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के दक्षिण स्थित डीह बाबा स्थान के पास अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। तभी आकाशीय बिजली गिरने से रितेश, रवि और छोटू उसकी चपेट में आकर झुलस गए।

साथ में मौजूद आशीष किसी तरह बच गया। वह दौड़कर गांव पहुंचा और ग्रामीणों व परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में जांच के दौरान रितेश कुमार पासवान के सीने में तेज दर्द और हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं रवि पासवान और छोटू पासवान को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और परिजनों में चिंता का माहौल है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel