Ballia-अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, दिव्यांग पत्नी और तीन मासूम हुए बेसहारा

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र में अगरौली स्थित यश बाबा स्थान के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बहादुरपुर निवासी 36 वर्षीय बीरबल राम के रूप में हुई। वह पैदल बसरिकापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई निर्मल राम ने हल्दी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीरबल राम परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी इंदु देवी पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं—आठ वर्षीय अंकित, छह वर्षीय अनुष्का और दो वर्षीय गुड्डू। पिता की असमय मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, वहीं दिव्यांग पत्नी के सामने परिवार के भरण-पोषण और बच्चों के भविष्य की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को राहत मिल सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel