Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव निवासी पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी रामकरण सिंह ने मंगलवार को बलिया सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल मंजेश सिंह का अभी भी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
रामकरण सिंह के आत्मसमर्पण की खबर सामने आते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे. बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बलिया पुलिस अधीक्षक ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसके अलावा एसटीएफ की टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसके बाद भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को बलिया सीजेएम कोर्ट पहुंच गया और न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पांचवें दिन तक भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, पुलिस के खुफिया तंत्र और गठित टीमों की निगरानी को धता बता आरोपी अदालत पहुंच गया तो पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिरकार तीन पुलिस टीमों और एसटीएफ की सक्रियता के बीच आरोपी किस तरह बलिया पहुंचा और न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, इसकी जानकारी पुलिस को समय रहते क्यों नहीं हो सकी.
हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से आत्मसमर्पण के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।अब आरोपी के न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के कारणों और वारदात का पता लगाने में जुटेगी। उधर, घायल मंजेश सिंह की हालत को लेकर भी परिजनों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

