Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) की सोमवार को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी. बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उमेश का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव देखते ही परिवार के लोगों का करुण क्रंदन सुनकर माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
घटना के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मृतक के घर के बाहर नगरा और उभांव थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के साथ ही एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी के साथ नगरा और उभांव थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अंतिम संस्कार के लिए समझाने का प्रयास किया।
इधर, मृतक के दो भाई दूसरे प्रदेशों में काम करते हैं। घटना की जानकारी के बाद वे भी बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद परिवार में शोक का माहौल और गहरा गया।
गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक भी उमेश के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि परिजनों और अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी थी और परिजन शव को घर पर रख कर अपनी मांग पर अड़े हुए थे.
बताते चलें कि करनी गांव में 15 दिन पुराने विवाद को लेकर सोमवार की शाम को उमेश चौरसिया को पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया था। बांस से हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे चंदन ने पड़ोस के गांव के विपिन और उसके दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाया था.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

