Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बलिया. समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मौर्य के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
सपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी मनोनयन पत्र का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि एक सामान्य एवं संघर्षशील कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी सम्मान और जिम्मेदारी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि सुनील कुमार मौर्य के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि मिशन-2027 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बलिया में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ पार्टी सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सफलता प्राप्त करेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

