Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी, बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव के पास शनिवार को गंगा नदी में नहाते समय एक 21 वर्षीय युवक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। उसकी तलाश में फ्लड पीएसी और एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 22 अगस्त 2026 को लगभग 11 बजे विशाल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव, निवासी चौबे बेल, थाना हल्दी, अपने दो-तीन साथियों के साथ बाबूबेल गांव के पास गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह नदी की धारा में लापता हो गया। साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर एकत्र हो गए। इसके बाद हल्दी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन शुरू कराई। ग्रामीणों के सहयोग से नदी में युवक की तलाश की गई। बाद में फ्लड पीएसी और एनडीआरएफ की टीम को भी खोज अभियान में लगाया गया।
विशाल यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता और व्याकुलता का माहौल है। ग्रामीण भी गंगा किनारे जुटकर युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
हल्दी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार खोजबीन की जा रही है। पुलिस टीम, फ्लड पीएसी और एनडीआरएफ के जवान अभियान में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


