Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में महज चार दिन के भीतर दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं से लोगों में आक्रोश का माहौल है। 10 सितंबर की रात सोनाडीह-दोथ में पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की चाकू मारकर हत्या हुई थी और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह के गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद अब 14 सितंबर की देर शाम दिन सोमवार को करनी गांव के निवासी उमेश चौरसिया (35) वर्ष पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया लाठी डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।
बताया गया कि करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया सोमवार की शाम मालीपुर से तीज पूजा का सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि कैथी-शंकरपुर मठिया मोड़ के समीप पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने बाइक की चाबी छीन ली। उमेश ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे और बांस से उन पर हमला कर दिया।
हमले में उमेश के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी पुराने विवाद की रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।मृतक के भतीजे चंदन चौरसिया की तहरीर पर उभांव थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश और घटना के प्रत्येक पहलू की जांच में जुटी है।
दो हत्याओं के बाद गांव में भारी पुलिस बल घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और सीओ रसड़ा रजनीश कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। चार दिन में दो हत्याओं की घटनाओं ने उभांव क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोनाडीह-दोथ की चाकूबाजी की घटना के बाद अब करनी के युवक की रास्ता रोककर हत्या के आरोप से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है। लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी पर टिकी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

