Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पिता की ओर से आई फोन कॉल पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और किसी अनहोनी की आशंका को टाल दिया.
दरअसल गुरुवार शाम बांसडीह कोतवाली में पुलिस इंस्पेक्टर के पास पहुंची एक काल में एक विवाहिता ने कहा कि उसके पति ने घर में धारदार हथियार रखा है और रात में उसकी जान ले सकता है। उस समय इलाके में गश्त पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने महिला से पूरी बात सुनी। महिला ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी जिसके बाद पति आक्रोश में दांव लेकर घर आया है, उसे अनहोनी की आशंका है।
कुछ ही देर में महिला के पिता ने भी इंस्पेक्टर को फोन कर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई। दो अलग अलग नंबरों से एक ही शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल हल्का प्रभारी को गांव भेजा। मौके से महिला के पति को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया।
पूछताछ में पति ने हत्या की मंशा से इनकार किया और इसे पारिवारिक विवाद बताया। इसके बाद भी पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे रातभर थाने में रोके रखा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। शुक्रवार सुबह पत्नी को भी थाने बुलाकर महिला प्रकोष्ठ के समक्ष दोनों की संयुक्त काउंसलिंग कराई गई। समझाने के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह भ्रम और आपसी विवाद का मामला था, जिसे बातचीत से सुलझाकर दंपति को घर भेज दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

