Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर पंचायत क्षेत्र के बेल्थरारोड-मधुबन राजमार्ग स्थित कृषि मंडी के पास श्री विश्वकर्मा बाबा मंदिर में श्री विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया। सृष्टि के शिल्पी एवं निर्माण-कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पूजा समारोह को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान विश्वकर्मा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हवन-पूजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। हवन का आयोजन लालमणि शर्मा ने कराया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा, श्रम, हुनर और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। समारोह के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, सचिव रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा व जयप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष हरे राम शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, प्रबंधक रामउग्रह शर्मा सहित संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य भुवनेश्वर विश्वकर्मा,डॉ. आरपी शर्मा,गुलाबचंद शर्मा, कैलाश शर्मा, भागवत शर्मा, दूधनाथ शर्मा, शिवशंकर शर्मा, घनश्याम शर्मा, विक्रम शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, नींबूलाल शर्मा, रामअवध शर्मा, अजय शर्मा, डॉ. रामू शर्मा, रामप्रभाव शर्मा, दिलीप शर्मा, कमलेश शर्मा, सुधाकर शर्मा, मदन शर्मा, अगम शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. रामपति शर्मा, मुरारी शर्मा, धनंजय शर्मा, पुजारी संतोष शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, उमेश चौरसिया प्रधान, मां कर्मा देवी सेवा समिति बेल्थरा रोड के अध्यक्ष बैजनाथ साहू, ओम प्रकाश साहू, आलोक गुप्ता, तैलिक साहू सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र मंटू, ज्ञानचंद साहू, शशिकांत साहू,तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह, एडवोकेट संजीत गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सभासद निलेश दीपू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं टीएन यादव और समेत अन्य लोगों ने भी आयोजन में सहयोग किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

