Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू की बाढ़ और कटान से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में भारी तबाही मची. ग्रामीणों ने अब जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त बंधों और ठोकरों की तत्काल मरम्मत, प्रभावित परिवारों को फसल व मकान का उचित मुआवजा तथा बंद पड़े नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि सरयू की बाढ़ और तेज कटान से सुल्तानपुर, महाराजपुर, भोजपुरवा और पर्वतपुर समेत कई गांवों में हालात बेहद गंभीर हैं। कटान की चपेट में आकर ग्रामीणों के मकान नदी में समा चुके हैं और सैकड़ों बीघे कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है। हजारों ग्रामीण प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए बंध और ठोकरों के क्षतिग्रस्त होने से खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने मांग की कि बाढ़ और कटान में जिन परिवारों के मकान और फसलें नष्ट हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। प्रभावित किसानों को उनकी बर्बाद हुई कृषि भूमि और फसल का मुआवजा दिलाया जाए, ताकि आपदा की मार झेल रहे परिवारों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में हुसैनाबाद, सुखपुरा और रैगवां में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि सरकार ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अस्पतालों के भवन तो बनवा दिए, लेकिन डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति नहीं होने से इनका पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को 30 से 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है। समय पर उपचार नहीं मिलने से गंभीर मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।
सैदपुर फीडर की बदहाल बिजली व्यवस्था पर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने से बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिलने से गर्मी के मौसम में ग्रामीणों के साथ किसान और व्यापारी भी परेशान हैं। बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गांवों को जोड़ने वाली अधिकांश संपर्क सड़कें जर्जर और क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी ज्ञापन में शामिल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों की हालत खराब होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीरों और ग्रामीणों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर नए निर्माण की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान अभिमन्यु राजभर, राकेश तिवारी, राकेश यादव, सुनील ठाकुर, सोनू यादव, नवीन मिश्रा, पवन पांडेय, विनय तुरा, अभिलाष, मुन्ना गोड़, अमलेश चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

