Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. बरसात में विकासखंड बेलहरी के ग्राम सभा बहादुरपुर का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ भर जाने से लोगों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।
यह मार्ग लगभग 10 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, किसान और मरीज होकर गुजरते हैं। बरसात के समय सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है लेकिन अब तक न तो ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख और न ही जिला पंचायत द्वारा इसके निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है। लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बालकृष्ण दुबे ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख बेलहरी से इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की गई है. मरम्मत हो जाती है तो लोगों को बड़ी सुविधा होगी वरना पूरी बरसात में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


