Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष सिंह,रसड़ा,बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती (मुस्तफाबाद गांव) में बुधवार की रात बुजुर्ग महिला मानती देवी (65वर्ष) और उनकी दिव्यांग बेटी गौरी (22 वर्ष) की हत्या कर दी गई। अंतिम संस्कार की तैयारी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पति रामचीज गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
डबल मर्डर की घटना से मौके पर डीआईजी एवं एसपी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर मातहतों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
मुस्तफाबाद गांव में बाहर की तरफ खेत में घर बनाकर रह रहे रामचीज गुप्ता (70) अपनी दूसरी पत्नी मानती देवी एवं पुत्री गौरी के साथ रहते थे। गौरी दिव्यांग होने के साथ मानसिक विक्षिप्त भी थी। रामचीज गुप्ता अपनी पत्नी मानती की मौत पर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उनके घर से 25-30 मीटर दूरी पर एक खेत में पुत्री गौरी शव मिलने से सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की शव को कब्जे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मां बेटी के गले एवं सिर पर धारदार हथियार से हमला के निशान देख सभी अवाक हो गए। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने पति रामचीज गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, फील्ड यूनिट, स्वाट-सर्विलांस और डॉग स्वायत के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। घर के भीतर से खून के निशान धोने के साक्ष्य मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपियों ने सबूत नष्ट करने का पूरा प्रयास किया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के गहरे निशान मिले हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों और अन्य चोटों की पुष्टि हो सके।
गृहस्वामी रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी रंजिश या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
रामचीज की दो शादी थी। पहली पत्नी के एक पुत्र है। दूसरी पत्नी मानती देवी से तीन पुत्र एवं एक पुत्री गौरी थी जो दिव्यांग के साथ मंदबुद्धि भी थी। घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने में असमर्थ थे। घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि पति ने पुलिस को वारदात की सूचना क्यों नहीं दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

