Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को शहीद सैनिक स्व. बिजेंद्र बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पाकिस्तान के आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों और युवाओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट निकालकर शहीद को सलामी दी।
वर्ष 2017 में बीएसएफ के जवान बिजेंद्र बहादुर सिंह जम्मू-कश्मीर के अररिया सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद के साहस और बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सैनिकों के देश की रक्षा के लिए किए गए बलिदान और परिश्रम के कारण ही आज भारत सुरक्षित है। शहीद बिजेंद्र बहादुर सिंह का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों से सीख लेकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
बीएसएफ मुख्यालय से पहुंचे एएसआई अनिल प्रसाद ने शहीद बिजेंद्र बहादुर सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरण लोगों के सामने रखे। उन्होंने बताया कि किस तरह शहीद ने देश की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आतंकवादियों से मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि शहीद बिजेंद्र बहादुर सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन देश के प्रति समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। नौजवानों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में आगे बढ़ना चाहिए।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद बिजेंद्र सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी को देश और समाजहित में ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान और तपस्या के बल पर ही हम सभी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। शहीदों के बलिदान को याद करना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में एसडीएम पुष्कर मिश्रा, सीओ जयशंकर मिश्र, सुशांत राज पाठक,राकेश सिंह, बीएसएफ के सुनील सिंह, दिलीप कुमार, अशोक सिंह, संदीप सिंह सैण्डी, अनूप सिंह, रोहित पाण्डेय, अखिलेश सिंह, दिनेश शुक्ल, मुखिया पाण्डेय, जेपी सिंह, रंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

