Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. पुलिस चौकी सीयर परिसर में शुक्रवार की शाम शांति समिति की आयोजित बैठक में आगामी 22 सितंबर को महावीरी झण्डे का जुलूस सकुशल संपन्न करने को लेकर चर्चा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने महावीरी झण्डे जुलूस से संबंधित बैठक में समिति सदस्यों से जानकारी प्राप्त की। ट्रैक्टर ट्राली के संख्या की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन करके बैठक में अनुपस्थिति रहने का कारण जाना और सार्वजनिक प्रकाश की व्यवस्था करने का आदेश दिया। कहा कि मुझे उम्मीद है कि शांति पूर्वक जुलूस संपन्न होगा, वैसे हमारा पूरा सहयोग पुलिस प्रशासन का रहेगा।
उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने कहा हमारी पुलिस सुरक्षा में तैयार है। शराब पीकर उपद्रव करने वाले के खिलाफ पुलिस सख्ती से निबटेगी। जो भी समस्याएं हैं उसे नोट कर लिया हूं, उसे दूर कराने का प्रयास होगा।
पूर्व की भांति बैरिकेटिंग करने, पेयजल की व्यवस्था करने का नगर पंचायत को निदेशित किया गया। जुलूस मार्ग का समतलीकरण, चुना छिड़काव व सफाई के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया गया।
नगर पंचायत की ओर से अवगत कराया गया कि तकनीकी खराबी के कारण सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था नहीं मिल पाएगा. मानस मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौबे ने कहा कि मानस मन्दिर के सामने एक पोल लुढ़का है। उसे ठीक करवाने के लिए विद्युत विभाग से अनुरोध किया। विद्युत तारों को दुरुस्त रखने का भी अनुरोध किया गया। कहा कि वैसे प्रशासन के साथ हमारे वालंटियर भी जुलूस के सहयोग में रहेंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू ने कहा कि पिछले वर्ष डीजे वालों पर अनावश्यक मुकदमा दर्ज किया गया जबकि शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हो गया था। इस स्थिति में कोई डीजे वाला इस बार सहयोग के लिए तैयार नहीं हो रहा है। कहा कि हम प्रशासन का सहयोग कर रहे है तो इस तरह की कार्यवाही कहां तक उचित है।
दुर्गा प्रसाद मधु लाला ने कहा कि जाति संप्रदाय को भूल कर हिन्दू मुस्लिम मिलकर हम कोई त्यौहार को मनाते है। गाइड लाइन के अनुसार डीजे रहेगा, भक्ति गीतों को ही बजाया जाएगा। जेनरेटर द्वारा सार्वजनिक प्रकाश की व्यवस्था करने का अनुरोध किया.
दोनों समितियों की ओर से जुलूस के एक दिन पूर्व यूनाइटेड क्लब एवं एक दिन बाद मानस मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने की जानकारी दी।
इस मौके पर विद्युत विभाग बेल्थरा के अवर अभियंता राम बिलास खरवार, डा विक्रम सेन सोनकर, शनि जायसवाल, सभासद सद्दाम, सभासद नैय्यर, राजेश मूवी, पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू, धर्मेन्द्र सोनी, देवेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, गुलाब चन्द भोलू, अनूप यादव एडवोकेट, सभासद राम मनोहर गांधी, अतुल मद्धेशिया, सभासद अमित जायसवाल, अनूप बरनवाल, श्रीराम मोदनवाल, तौहीद अहमद लारी, किशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

