Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के समीप स्थित आवास परिसर में लगे टावर पर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एक युवक चढ़ गया। सुबह ग्रामीणों की नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी तो मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते सैकडों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखते रहे।
ग्रामीणों ने टावर पर चढ़े युवक से नीचे उतरने और उसके ऐसा करने की वजह पूछी। युवक ने बताया कि उसके गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और ग्राम प्रधान द्वारा अपनी मनमानी से कार्य कराया जा रहा है। इसी के विरोध में वह टावर पर चढ़ा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता को मौके पर बुलाया। प्रधान के पहुंचने के बाद युवक से बातचीत की गई, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतर आया। युवक की पहचान विशाल उर्फ गुड्डू महाजन निवासी ग्राम सभा कुण्डीडीह माल्दह, थाना सिकंदरपुर के रूप में हुई।
ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह जीएस की जमीन है, जिस पर सती माता का स्थान स्थित है और पीछे मिलन मैरेज हाल है। प्रधान का आरोप था कि युवक उक्त जमीन पर अनाधिकृत रुप से कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रुक गया। इसी बात को लेकर उसने टावर पर चढ़कर विरोध जताया।
प्रधान ने कहा कि इसमें उनका कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं है। यदि युवक को कोई शिकायत थी तो वह एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बात रख सकता था। इस तरह टावर पर चढ़कर अनावश्यक दबाव बनाना उचित नहीं है।
करीब कई घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस लगातार युवक को समझाने में जुटी रही। युवक के नीचे उतरने के बाद उभांव थाना पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ धीरे-धीरे वापस लौट गई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

