Ballia-सीआईएसएफ जवान का निधन, वाराणसी के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी सीआईएसएफ के जवान मनोज कुमार पांडेय (45) शुक्रवार की देर शाम जिंदगी की जंग हार गए। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद वाराणसी के पापुलर अस्पताल में उनका निधन हो गया।

शनिवार दोपहर पचरुखिया गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र उत्कर्ष पांडेय ने दी। जवान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मनोज कुमार पांडेय सीआईएसएफ में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती पटना में थी। ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने पर जांच कराई गई, जिसमें कैंसर की पुष्टि हुई। विभाग की ओर से बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीएचयू भेजा गया, लेकिन वहां बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें वाराणसी के पापुलर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पचरुखिया स्थित गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जवान के पिता राजेंद्र पांडेय जो सीआईएसएफ के दारोगा पद से सेवानिवृत्त थे,मां शांति देवी, पत्नी गीता पांडेय, 16 वर्षीय पुत्री पलक और 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष पांडेय उर्फ गोलू का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के करुण क्रंदन से घाट का माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोगों ने मनोज पांडेय को कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए उनकी असमय मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel