Ballia-ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस के साथ पकड़ा गया पशु चोर, पुलिस से की पूरे गिरोह को पकड़ने की मांग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं में पुलिस को तो कोई सुराग नहीं मिला लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक को भैंस के साथ पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने चोरी में शामिल होने की बात कबूल ली है.

दरअसल क्षेत्र के राजपुर एकौना गांव में बुधवार की देर रात दरवाजे पर बंधी एक भैंस चोरी कर ली गई थी। पीड़ित गंगासागर यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो दरवाजे से भैंस गायब थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर खोजबीन में जुट गए।

तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर एक भैंस के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान छोटू पटेल उर्फ मंकू,पुत्र वीरेंद्र पटेल निवासी नवका गांव बाबूरानी के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पूछताछ में उसने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की तथा अन्य साथियों के शामिल होने के संकेत भी दिए।

हल्दी थाना प्रभारी राजू कुमार राय ने बताया कि गंगासागर यादव के पुत्र अजय कुमार यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बताए तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों चिंतित हैं। कुछ दिन पहले बबुआपुर गांव से भी एक भैंस चोरी हुई थी, जबकि लगभग एक माह पूर्व हल्दी ग्रामसभा से पांच भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। लगातार हो रही वारदातों के बाद पशुपालक रातभर अपने मवेशियों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, सक्रिय पशु चोर गिरोह का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे गिरोह की पहचान कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel