Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
सोनवानी, बलिया. बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलकू भाई रोशन के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी प्रहलाद कुमार को पत्रक सौंपा।
पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि 1 अगस्त 2026 को भी ब्लॉक मुख्यालय की जर्जर सड़क की मरम्मत कर उसे गड्ढामुक्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया था। इसके बाद सड़क पर राबिस और ईंट का चूरा डालकर काम कराया गया, लेकिन सड़क की स्थिति अभी भी बदहाल बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर गड्ढों के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात में सड़क का हाल और भी खराब हो जा रहा है. ग्रामीणों ने मांग रखी कि सड़क का स्थायी समाधान करते हुए पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।
इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश कन्नौजिया,विजय सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


