Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह-दोथ गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या मामले में दूसरे आरोपी के अब तक पकड़ में नहीं आने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना में अमरेश बहादुर सिंह के छोटे भाई मंजेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज हो रहा है.
परिवार ने प्रशासन पर अंतिम संस्कार के समय दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। मृतक अमरेश सिंह की पुत्री रितिका ने कहा कि उनके पिता की हत्या करने वाले आरोपियों से उनके पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा, “जिसने मेरे पिताजी की हत्या की है, वह हम लोगों की आबरू पर भी हाथ डाल सकता है। हमें बहुत डर लग रहा है। हमारे साथ या मेरे परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। मेरे परिवार में अब कोई गार्जियन नहीं है। मेरे पिता और मेरे चाचा ही घर के सहारे थे। पिता हम लोगों को छोड़कर चले गए और चाचा जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं’।
रितिका ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि तीन-चार दिन बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। लेकिन अभी तक यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई से संतुष्टि नहीं है। एक आरोपी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

रितिका ने कहा, “मुझे सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलना है। मुझे उन्हीं पर भरोसा है और विश्वास है कि वही मेरे परिवार को न्याय दिला सकते हैं। अगर हमारी मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं कराई गई और हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरा परिवार आत्मदाह करने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।”
वहीं मृतक के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके परिवार का सहारा उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जिस उम्र में हम लोगों को पढ़ना-लिखना चाहिए, उस उम्र में मैंने अपने पिता को दाग देकर घर में बैठा हूं। इससे बड़ी दुख की बात हमारे परिवार के लिए और क्या हो सकती है। हमारे परिवार को बस न्याय चाहिए, हमें और कुछ नहीं चाहिए। परिजनों ने प्रशासन से फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
बताते चलें कि पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादूर सिंह ने वीआरएस ले लिया था और वह गांव में डेयरी खोल कर परिवार की देखरेख करने के साथ जीवन-यापन कर रहे थे. रितिका के अनुसार डेयरी फॉर्म पर रात के करीब 9.20 बजे उसके पिता अमरेश बहादुर सिंह अकेले थे. इसी दौरान पड़ोसी रामकरन सिंह और उसके पिता गिरीश सिंह के साथ सूरज सिंह, खुशी सिंह और शीला सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। शोरगुल सुन कर चाचा मंजेश सिंह, रितिका सिंह और उसकी बहन कृतिका भी मौके पर पहुंचे.
रितिका ने बताया कि इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता और चाचा पर हंसिए से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरेश सिंह की मौत हो गई जबकि मंजेश सिंह का इलाज चल रहा है। घटना के कुछ दिनों बाद रामकरन सिंह ने अदालत में सरेंडर कर दिया जबकि गिरीश सिंह अभी तक फरार है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

