Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आपातकालीन 102 एंबुलेंस के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार पांच लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया. उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार वशिष्ठ टोला निवासी संतोष यादव पुत्र गुरु प्रसाद यादव सरकारी एंबुलेंस UP32 EG 0539 पर चालक के रूप में बांसडीह सीएचसी में तैनात है। तहरीर के मुताबिक सोमवार देर शाम ड्यूटी के दौरान पांच लोग अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली गलौज करने लगे। चालक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। जमकर लात घूंसे चलाए गए।
हंगामे की आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग दौड़े और बीच बचाव कर चालक को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे धमकाते हुए जातिसूचक टिप्पणी भी की। घटना के बाद से चालक दहशत में है। उसने बांसडीह कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में घायल चालक का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

