सांकेतिक चित्र
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फागू राजभर पुत्र स्वर्गीय सुक्खू राजभर के रूप में हुई है।
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि फागू राजभर सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे मिले।
परिजनों के अनुसार उनके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ गया था। परिजनों ने आशंका जताई कि शौच के लिए जाने के दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया होगा, जिसके कारण उनकी मौत हुई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

