Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के चन्द्रशेखर पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। पार्क परिसर में साफ-सफाई के साथ ही वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में स्वच्छता मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलती है।
नगरवासियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की अपील की गई।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कांत तिवारी, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, आलोक गुप्ता, आदित्य सिसोदिया, पूर्व मंत्री छट्ठू राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

