Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने निजी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट 67 में मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका निजी वीडियो बिना उसकी सहमति व अनुमति के केवरा गांव के अजीत मिश्रा चंदन के द्वारा व्यक्तिगत रूप से वायरल किया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि मैंने उनसे फोन से सम्पर्क किया तो मेरे बातचीत के दौरान उन्होने स्वीकार्य किया कि मेरे पास आपका अश्लील वीडियो था जिसमें आपका वीडियो काल पर बात चीत के दौरान का है जिसमें आपका अश्लील वीडियो बाथरूम में स्नान करने का है और उसमें बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी सरयां गांव निवासी गणेश गुप्ता के साथ वीडियो काल पर बात करने का बताया है।
अजीत मिश्रा चन्दन ने एसएचओ बांसडीह के सामने भी इस बात को कबूल किया है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी आलोक सिंह (मोनू ) ने उसके वाट्स एप पर भेजा गया था। महिला ने आरोप लगाया कि पूरे घटना क्रम में गणेश गुप्ता, अजीत मिश्रा (चन्दन), आलोक सिंह (मोनू) के मिली भगत से मेरे अश्लील वीडियो को प्रसारित किया गया एवं मेरी निजता अस्मिता एवं समाजिक प्रतिष्ठा को गम्भीर छति पहुंचाया गया है ।
महिला ने इन आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग किया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

