Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 30 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 30 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 30 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

-रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपालपुर पश्चिमी ग्राम सभा में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद के कारण एक पक्ष के लोगों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन-फानन में सीएससी रेवती पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ले जाते समय करीब 9 बजे रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई.

(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

-नगरा,बलिया. नोएडा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच मैंचों के सीरीज में तीन मैंच जीत कर लौटे खिलाडियों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. मुहम्मद शहबान इंटर कालेज में मंगलवार को एक सादे समारोह में शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार अमान इश्तेयाक को व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रेम यादव को प्रदान किया. इमरजिंग प्लेयर के रुप में आर एन ठाकुर को सम्मानित किया गया. बेस्ट कोच का पुरस्कार अब्दुल्लाह शाह को दिया गया. इंडियन क्रिकेट एकेडमी के इन खिलाडियों ने नोएडा में वैनक्यूस क्रिकेट क्लब, एमसीसीए, द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब व ओजे क्रिकेट क्लब से पांच मैंच खेला जिसमें तीन मैंचों में विजय हासिल हुई.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

 

–नगरा, बलिया. नगरा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोनाडी गांव में रविवार की रात शादी समारोह से चोरों ने बाइक उडा दिया. पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है. उरैनी गांव निवासी अजीत सिंह अपने पिता की बाइक से सोनाडी गांव में निमंत्रण करने गए थे.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

 

-नगरा, बलिया. थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा में 25 नवम्बर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को चार हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

-बांसडीह. कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पास सोमवार की शाम कोतेज गति से आ रही स्कार्पियो के धक्के से असेगी निवासी 60 वषींय राम सिंहासन यादव की मौत हो गई. वे साइकिल से बांसडीह से अपने गांव लौट रहे थे हादसे का शिकार हो गए.

(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय)

 

-दुबहर . क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार की शाम मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निदान का भरोसा दिलाया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

-मनियर बलिया. न्यायालय अपर सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट थर्ड ने अभियुक्त जितेंद्र यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी लोहटा थाना मनियर जनपद बलिया के विरुद्ध अपराध संख्या 22/ 2001 धारा 364 आईपीसी से संबंधित मुकदमे में 82 सी आर पी सी के तहत एनबीडब्ल्यू वारंट जारीकर कुर्की के प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया हैै.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

भटकी 4 वर्षीया बच्ची को 10 घंटे बाद पुलिस ने किया माता-पिता के हवाले

-बेल्थरारोड. बलिया. उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस चैकी सीयर की पुलिस ने सोमवार की प्रातः लगभग 8.30 बजे 4 वर्षीया दीपिका नामक एक मासूम को 10 घंटे बाद पता लगाकर उसके माता-पिता को हवाले किया। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

-हल्दी. स्थानीय थाना क्षेत्र के नीरुपुर-बिगहीं मार्ग पर बसुधरपाह मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर साईकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी सुरेश तुरहा (22) व अजय तुरहा (16) पुत्रगण खेदन तुरहा अपने निजी कार्य हेतु मंगलवार की दोपहर बालिया जा रहे थे.

(रिपोर्ट- आरके)

 

-नगरा, बलिया. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा हथियार के बल पर लगातार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी का गर्भ ठहर जाने पर युवक ने दबंगई दिखाते हुए एबॉर्शन भी करा दिया. किशोरी ने घटना की तहरीर पुलिस 25 नवम्बर को दे दी है।लेकिन पुलिस ठंडे बस्ते में डाल दी है.

(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

-रसड़ा,बलिया. मऊ मार्ग स्थित सुलुई मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे नीलगाय से टकराकर सवारी से भरी टेंपो पलट गई. दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रिफर कर दिया. पकवाइनार से टेंपो सवारी भरकर रसड़ा आ रहा था की सुलुई मोड़ के समीप नीलगाय से तेज रफ्तार टेंपू टकरा कर पलट गयी.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

-बेल्थरारोड. बलिया. उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा रोड-सिकंदरपुर राजमार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे ग्राम हल्दी रामपुर के निकट मठिया में अंधा मोड़ पर बाइक सवार अरविंद यादव (25) पुत्र विसर्जन यादव निवासी गोपाल नगर बैरिया बुरी तरह चोटिल होकर अचेत हो गया. किस वाहन से दुर्घटना हुई कोई जान नही पाया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Related

Tags: दुबहर नगरा बलिया बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया लखनऊ सहतवार सिकंदरपुर सुखपुरा हल्दी

Post navigation

Previous: Front Page: 28- 29 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
Next: नीलगाय टकराने से टैंपो पलटा, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.