Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 28- 29 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 28- 29 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 29 November, 2021 1 minute read

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

–बलिया. जिले के पचखोरा व कचबचिया कला में कच्ची शराब बेचने से सम्बन्धित वीडियो को जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने गंभीरता से लिया है. तत्काल बीट सिपाही व डायल 112 के मुख्य आरक्षी को निलम्बित करते हुए पूरे प्रकरण की प्रारम्भिक जांच सीओ सदर को सौंप दी गयी है. डीएम-एसपी ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेज दी है.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

-रसड़ा. क्षेत्र के सिसवार खुर्द गांव से शनिवार की सुवह पढ़ने गए छात्र घर वापस न लौटने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. सिसवार खुर्द निवासी अभिमन्यु यादव 16 वर्ष पुत्र घुराली यादव आदित्य सिंह 16 वर्ष पुत्र राजेश सिंह शनिवार की सुबह साइकिल से पढ़ने के लिए घर से निकले. घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नही चला. पुलिस को सूचना दी गई.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

-मनियर.  ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी में सड़क काट दिए जाने से मात्र 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को अपने ही ग्राम पंचायत में 4 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पिछली बरसात में मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर साइफन न डालने के कारण लोगों के घरों में पानी घुसने लगा था. तत्कालीन नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से दो जगह सड़क पर पानी निकास के लिए सड़क को कट करवा दी.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

-सिकंदरपुर. नवरतनपुर चट्टी के समीप कमाण्डर श व पिकप की आमने सामने की हुई टक्कर में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सोमवार की सुबह बेल्थरारोड मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ जा रहे कमांडर व सिकंदरपुर की तरफ आ रही पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

-बलिया. अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पांच अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है. वहीं एक ​अभियुक्त पर जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का भी निर्णय लिया है. अपर जिलाधिकारी ने धनु यादव निवासी कपूरी नारायणपुर थाना फेफना, सुमित ​कुमार सिंह निवासी सागरपाली थाना फेफना, अखिलेश दूबे पप्पू निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा, सजनू सिंह निवासी डूमरी थाना फेफना व शान्तनु चौहान निवासी कुड़ही थाना पकड़ी को छह माह के लिए जिला बदर किया है. जबकि बुजेश नारायण तिवारी निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा को जारी कारण बताओ नोटिस को वापस लिया गया है.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

-दुबहर. स्थानीय क्षेत्र के कछुआ खास ग्राम सभा में रविवार की देर शाम रामकुमार सिंह के आवास पर समाजसेवी भैया श्याम कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई. क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.भैया श्याम कुमार सिंह बहुत अल्प उम्र में ही स्वर्ग सिधार गए उन्होंने अपने कम समय में ही क्षेत्र की जनता एवं ग्राम वासियों की हर प्रकार की सेवा की.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

-बेल्थरारोड. क्षेत्र में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए सोमवार को सीयर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह हमराही संग ने नगर स्थित बैंको व एटीएम का निरीक्षण कर स्कीम 8 के तहत नगर के श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, जी एम ए एम इंटर कॉलेज के आस पास बिना वजह घूमने वालों से पूछताछकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने एसबीआई, बैंक आफ बड़ोदा, सेन्ट्रल बैंक सहित अन्य बैंक के अंदर व बाहर तथा एटीएम के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की तथा वहां अनावश्यक रूप से घूमने वालों से पूछताछ की. तथा बिना लॉक किए गए गाड़ी का भी चेकिंग की तथा वाहन स्वामियों से हमेशा मोटरसाइकिल को लॉक करके जाने की भी बात कही.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

– रेवती. क्षेत्र के गायघाट स्थित पीडी इन्टर कालेज में सोमवार को एनसीसी डे समारोह बड़े ही धूम-धाम से कैडेटों ने मनाया. इस अवसर पर मेजर धनञ्जय सिंह बताया कि वर्ष 1949 मेंभारत की राजधानी दिल्ली में ए सी सी यूनिट की स्थापना प्रथम प्रधान मंत्री भारत सरकार (भारत-रत्न) जवाहर लाल नेहरू जी की अध्यक्षता में नवम्बर माह के अंतिम रविवार को हुआ था.

 

 

–रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव स्थित एक झाड़ी में रविवार के दिन करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया लेकिन क्षत-विक्षत शव का शिनाख्त नहीं हो सका  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के पश्चात उसे जिला मुख्यालय भेज दिया.

(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

–मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के एक नवयुवक की कीटनाशक सेवन के कारण मौत हो गई जिससे युवक के घर में कोहराम मच गया. चर्चा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था जिसके कारण वह बाजार से कीटनाशक खरीद कर लाया और चुपके से पी लिया. युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

–बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तेलमा जमालुद्दीन पुर में शनिवार को 11 बजे दिन में सम्पन्न एक विवाह समारोह का टेंट को खोलते समय लोह की पाईप प्रवाहित विद्युत का मे जाकर टच हो जाने से झब्बू (13) पुत्र जयराम भारती निवासी तेलमा की करेन्ट का झटका खाकर गिर पड़ा. सीएचसी सीयर में उसे उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

(रिपोर्ट-उमेश गुप्ता)

 

–रसड़ा.  कोतवाली क्षेत्र के सर्दिलपुर मुडेरा गांव में सड़क काटने को लेकर शनिवार की सुवह आपसी मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. सड़क के लिए दोनों पक्षो में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. सड़क को लेकर सुवह दोनों पक्षो कहासुनी के बाद मारपीट में तब्दील हो तब्दील हो गयी.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

 

–रसड़ा. कोतवाली क्षेत्र के मुडेरा अकटही समीप टौंस नदी में एक किसान का शव मिला. सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगहर गांव निवासी जौव्वाद अंसारी (55) ठोस नदी को पार कर अपने खेत जा रहा था इसी बीच तेज बहाव से पानी में बहने लगा. उसको बहता देख आस पास के लोगो ने शोर मचाया. आस पास के लोगो के काफी प्रायास के बाद भी उनका पता नहीं चला. सूचना पर पहुची पुलिस एवम गोताखोरों के काफी प्रयास प्रायास के बावजूद उनका शव नहीं मिल पाया. 

 

-रसड़ा. क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान चारो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया. पहली घटना नगपुरा गांव के रविदास मंदिर के समीप पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी.

(रिपोर्ट- संतोष सिंह)

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.
Tags: बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर रसड़ा सहतवार सिकंदरपुर सुखपुरा

Post navigation

Previous: सैनिक सेवा संस्थान सिकंदरपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन
Next: Front Page: 30 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.