Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 21 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 21 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 21 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

 

मनियर, बलिया. पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.जगदीश रावत अखण्ड ने स्थानीय बस स्टैंड पर रविवार को मीडिया कर्मियों से एक भेंट वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन हुआ है.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

सिकंदरपुर. भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय यादव पूरे मनोयोग से जनता की शिकायत सुनते हैं. लोगों की समस्या का निस्तारण करते हैं. लोगों का उनपर विश्वास भी है. करमौता स्थित आवास पर सैकड़ों लोग पहुंचे. विधायक ने सबको सम्मान से बैठाया और एक एक कर सबकी समस्याओं को सुना.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

सिकंदरपुर, बलिया. क्षेत्र के खरीद(यू पी)तथा दरौली (बिहार)घाटों के मध्य सरयू नदी पर पीपा पुल का अब निर्माण नहीं होने से इलाकाई लोगों में सम्बन्धित विभाग की सुस्ती के  खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने जनहित में पीपा पुल का शीघ्र निर्माण और संचालन कराने की शासन व प्रशासन से मांग किया है.

(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

 

 

–  बांसडीह. जिले में अपराध पर किस तरह नियंत्रण किया जाय, इसको लेकर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. सीओ प्रीति त्रिपाठी ने  सर्किल का चार्ज लेते ही चेतावनी दी है कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है. और अब बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इस कड़ी में शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर को बांसडीह पुलिस ने धर दबोचा.

(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय)

 

-बलिया. सुपरस्टार यश कुमार ने आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट दंडनायक का फर्स्ट लुक रिविल्ड किया है. सुपरस्टार यश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दंडनायक का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए लिखा है. फ़िल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर जिन्होंने इस फ़िल्म को इतना खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है सबको धन्यवाद,ये अब तक कि मेरी सबसे बेहतरीन फ़िल्म है.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

– नगरा, बलिया. श्री नरहेजी हास्पीटल एंड रिसर्च इंस्ट्रीट्यूट नरहीं द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय रनऊपुर में रविवार को आयोजित शिविर में 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया. शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु पुरुष व महिलाओं की भीड उमड़ पड़ी.
(रिपोर्ट- संतोष द्विवेदी)

 

-दुबहर, बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में समाजवादी युवजन सभा बलिया के जिला महासचिव नितेश पाठक ने कहा कि राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. इसलिए समय-समय पर वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– हल्दी.विकास खण्ड बेलहरी के सुल्तानपुर स्थित रामलखन बाबा के स्थान पर रविवार के दिन ब्लाक बेलहरी के पूर्व सैनिक संगठन की बैठक की गयी. बैठक में पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिवारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. पूर्व सैनिको ने सन् 1971 के युद्ध मे भारत के सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए विजय हासील की थी. जिसके उपलक्ष्य में अगामी 16 दिसम्बर 2021 को विजय दिवस मनाने के बारे मे विस्तृत चर्चा की गई.

(रिपोर्ट- आरके)

 

– बलिया. विश्व मत्स्य दिवस रविवार को राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र निधारिया (गड़वार रोड) पर गोष्ठी एवं विशेष मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड/ कैंप अभियान का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की वैज्ञानिक विधि व विभागीय योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला आग्रणी बैंक अधिकारी द्वारा के0सी0सी0 के संबंध में मत्स्य पालकों से विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संजय कुमार ने ग्रामीणों क्षेत्रों के लगभग 108 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में मत्स्य पालकों को जागरूक किया गया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– रेवती. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना भाई कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. रविवार के दिन नगर के वार्ड नं. 8 में बांसडीह विधानसभा से भाजपा नेता अजय शंकर उर्फ कनक पाण्डेय के नेतृत्व में जुटे लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित नवजोत सिंह सिद्ध का पुतला दहन किया.

(रिपोर्ट- पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’)

 

– बांसडीह – आजमगढ़ कमिश्नर विजय विश्वास पंत द्वारा बांसडीह स्वाथ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में कमी पाए जाने पर तत्कालीन स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी को हटाया गया था. तब से स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पद खाली चल रहा था. डॉक्टर सी पी पांडेय को स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का अधीक्षक पद सौंप दिया गया है. जहां हर तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है. चार्ज लेते ही डॉक्टर सी पी ने हो रहे कार्यों पर बल दिया है.
(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय)

 

 

– बलिया. जिला मुख्यालय पर स्थित परिखरा में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथाकार संजय पांडे ने कहा कि नारायण के नाम दीनबंधु, दुखहर्ता, दीनानाथ भी है. इस नाम को चरितार्थ करते हुए भगवान ने अपने जीवन काल में कई लीलाएं की हैं. राजीव पाठक व संजीव पाठक के आवास परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का परायण पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने किया तथा संध्या प्रवचन संजय पांडे कर रहे थे.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– बलिया.भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुननिरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं की सुविधा हेतु 21 नवंबर 2021 को समस्त बूथ स्थलों पर तृतीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में जन सामान्य से दावे और आपत्तियां यथा फार्म 6, 7, 8 तथा 8ए प्राप्त किए गए .
(रिपोर्ट – कृष्णकांत पाठक)

 

– दुबहर, बलिया. वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय सहारा अखबार के बलिया ब्यूरो चीफ हरिनारायण के पिता सत्येंद्र प्रकाश मिश्र के शनिवार को उनके पैतृक आवास पांडेयपुर में निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Related

Tags: दुबहर नगरा बलिया बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर रसड़ा रेवती सहतवार सिकंदरपुर सुखपुरा हल्दी

Post navigation

Previous: चिह्नित हुए बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू, पकड़ा गया एक हिस्ट्रीशीटर  
Next: प्रथम शहीद मंगल पांडे की धरती से हुआ अमृत महोत्सव का आगाज

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.