30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चालक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

सूचना मिली कि टाटा की मैजिक से गाड़ी तस्कर शराब को बिहार ले जारहे हैं. सूचना पर पुलिस ने चिरैयामोड के पास वाहन चेकिंग किया जाने लगा.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

धनुष यज्ञ मेला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के पूर्वी छोर पर स्थित श्री सुदिष्ट बाबा धनुष यज्ञ मेला मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया द्वारा 10 दिसंबर दिन शनिवार को आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है

road accident Symbolic

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत अन्य साथी घायल

चिरईया मोंड के समीप हरिजन बस्ती के पास बैरिया – रेवती मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नीय थाना क्षेत्र के चिरईया मोंड के समीप हरिजन बस्ती के पास बैरिया – रेवती मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया.

दो लवगुरुओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लड़कियां भी बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरेमनपुर स्टेशन के निकट से ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया. एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जो बैरिया थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रहती थी.

सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव के समीप कटान तेज, भयभीत ग्रामीण पलायन करने को मजबूर

एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर तहसीलदार ने गांव खाली करने के लिए लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा करा दिया था। उस समय सरजू नदी में पानी कम हो जाने के चलते कटान का सिलसिला रुक गया। पिछले तीन-चार दिनों से भारी बरसात के बाद सरजू नदी एक बार फिर से उफना गई है। और फिर से कटान तेज हो गया है। वर्तमान में कुल 65 परिवारों का आशियाना कटान के जद में है। यहां के कटान की जद में आए लोगों का कहना है कि हम लोग जाये तो कहां जाय।

road accident Symbolic

टेंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल

घटना के संदर्भ में बताया गया कि अभय वर्मा 34 वर्ष व नितेश कुमार 20 वर्ष निवासी गण दुधैला थाना रेवती रानीगंज बाजार से खरीददारी करके बाइक से मिल्की चकिया होते हुए अपने गांव वापस लौट रहे थे. यह लोग चकिया चौराहा पर पहुंचे ही थे कि बैरिया से रेवती जा रही सवारियों से भरे टेंपू से इनकी बाइक टकराकर असंतुलित होकर गिर पड़ी और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई.

बैरिया संपूर्णसमाधान दिवस पर जिलाधिकारी सौम्याअग्रवाल ने सुनी फरियादियों की फरियाद, 120 मामलों में सिर्फ 5 का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं.

छज्जा टूट कर गिरने से घायल महिला के परिजनों ने इलाज के लिये आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना

रेनू शनिवार को दुकान का सामान खरीदने रानीगंज बाजार आई थी जहां वह दुर्घटना का शिकार होकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर में कोमा में चली जाने से जिंदगी से जंग लड़ रही है.

जयप्रभा सेतु से पति के सामने पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, शव की खोजबीन जारी

सरयू में डूबी महिला रिविलगज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्वर्णकार सतीश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी 25 वर्ष बताई जाती है. सतीश प्रसाद ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर इलाज हेतु उसे छपरा लेकर जा रहा था.

त्रैमासिक योग प्रशिक्षण का समापन

बैरिया, बलिया. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्बारा संन्चालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण का समापन द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया पर शुक्रवार को हुआ.   समारोह में प्रशिक्षार्थियों ने योग का प्रदर्शन किया. …

बैरिया: कुल 380 किसानों की 53 हेक्टेयर फसल को गंगा में आई बाढ़ से हुआ नुकसान

लगातार हो रही बारिश से सभी सड़कों पर जगह जगह पानी लग गया है. बैरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखा छपरा गांव के लोगों के घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया. इस वजह से बाजार से किराना सामान, आटा चक्की पर गेहूं पीसवाना, किसानों को खेत से मवेशी के लिए चारा जुटाना सहित अन्य कार्यो में काफी परेशानी हो रही है.

स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन, सिलेंडर व एक गैस चुल्हे पर किया हाथ साफ

बैरिया, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदेवा स्थित प्राथमिक स्कूल का मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय में रखे गए बर्तन, सिलेंडर व एक गैस चुल्हा पर बीती रात हाथ साफ कर दिया.   …

समाधान दिवस पर महिला की शिकायत… साहब! पति के कपड़ों से आती है बदबू, मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती

पिछले बीस वर्षों से पति के साथ रह रही पत्नी ने बैरिया थाना पहुँच कर समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से दोनों हाथ जोड़कर विनती करते हुये कहा कि साहब मैं अपने पति के साथ अब नहीं रहना चाहती.

लोहे का खंभा नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर तालाबंदी कर देने की दी धमकी

लालगंज-रेवती मार्ग अंतर्गत बैरिया चिरैया मोड़ के पास लोहे के खंभे में करंट उतरने से एक सांड घटना स्थल ही मौत हो गई. वहां खेल रहे कुछ बच्चे सांड को बिजली के खंभे के पास गिरा देख कर उसके तरफ दौड़े लेकिन वहां मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति स्थिति को भांप कर हो हल्ला कर यह कहते हुए रोका कि बिजली के खंभे में करंट उतर आया है. तुम लोग उसके पास ना जाओ.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव कुमार का पत्रकारों ने सुरेमनपुर स्टेशन पर किया भव्य स्वागत

स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सम्मानित पत्रकारों को साधुवाद देते हुए कहा कि द्वाबा के सम्मानित पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जो ऊर्जा देखने को मिलती है उससे व्यक्तिगत रूप से हमे काफी खुशी मिलती है. दवाब की धरती ऋषि मुनियों की धरती है. यहां के पत्रकारों में काफी जुझारूपन दिखता है.

road accident Symbolic

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मऊ के एक हॉस्पिटल में मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही निवासी केदार नाथ वर्मा (59) पुत्र स्व0 रामनरेश वर्मा सोमवार की सुबह घर से खेत जा रहे थे उसी बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी.

शिक्षक दिवस पर समाज के नव निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्रेय मिश्र उपजिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना भी की.

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि, तटवर्ती इलाकों में भय का माहौल

गंगा में आई बाढ़ की तबाही से अभी निजात भी नहीं मिल पाईं, इधर घाघरा ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया. सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है.