कृमिनाशक दवा खाने से 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी और चक्कर आने पर पीएचसी कोटवां में हुआ उपचार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आज बुद्धवार को प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर के बच्चों को क नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के कुछ देर बाद पर पांच बच्चों में चक्कर आने तथा उल्टी होने की समस्या बढ़ गई. प्रधानाध्यापक राजकुमार ने इसकी तत्काल सूचना प्राथमि

बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, एसडीएम से वार्ता रही असफल

अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसीलदार का स्थानांतरण हमारी समस्या का समाधान नहीं है. हमारी मांग तहसीलदार शैलेश चौधरी के निलंबन, हमारे द्वारा बैरिया एसएचओ को दिए गए तहरीर पर मुकदमा तथा उनकी विभागीय जांच यह तीन मांग थी. जब तक हमारी मांग पूरा नहीं हो जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा. हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे.

बैरिया: त्रिपुरा पुलिस के जवान ने अपनी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी व त्रिपुरा पुलिस में बतौर तैनात जवान अमरजीत सिंह उर्फ सुनील सिंह (30) पुत्र विजय सिंह का विगत एक माह से वाराणसी के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. अभी दो रोज पहले वाराणसी से अपने परिजनों के साथ कर्ण छपरा अपने गांव आये थे. शनिवार की रात अपनी पत्नी से चेहरा देखने के लिये शीशा की डिमांड की. अपना चेहरा देखने के उपरांत अमरजीत ने पत्नी से लाइसेंसी पिस्टल को आलमारी से निकालने के लिये कहा. पत्नी से अमरजीत ने गर्म लहजे में डांट कर पिस्टल जबरिया मंगवाया और थोड़ी देर बाद ही कनपटी पर गोली मारकर जिंदगी को अलविदा कह गया.

बैरिया: पचास हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के गहने और कपड़े चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा डेरा पर निवासी बबलू यादव के घर मे बुधवार की रात्रि पिछवाड़े से आंगन के रास्ते घर मे घुसकर चोरों ने 50,000 रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहना, कपड़ा आदि को समेटकर आसानी से निकल गये.

news update ballia live headlines

बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से बदमाशों ने लूटे 45 हजार रुपये

इंडियन बैंक से पैसा निकालकर अपने घर लौट रहे व्यक्ति से अनजान युवकों ने 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. वृद्ध व्यक्ति का पैसा झोले से काटने वाला व उसकी बाइक सीसी टीवी में स्पष्ट रूप से दिखने के बाद पुलिस सीसीटीवी व मोटरसाइकिल के नम्बर के आधार पर उच्चकों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगा.

वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व निरीक्षक निलंबित

बलिया. पैमाइस के नाम पर रिश्वत लेते हुए व अधिक रुपये की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बैरिया तहसील के राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया …

Bansdih police arrested 9 warrantees

बैरिया पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर बीयर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर बीयर सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं.

बिना बताए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए खेतों में पत्थर गाड़ने से किसानों में आक्रोश ,बैरिया थाने पर किया धरना प्रदर्शन

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस- वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित करने वाली संस्था द्वारा किसानों को बिना नोटिस और बिना सूचना दिए, उनके खेतों में पत्थर गाड़े जाने को लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश है. जिसको लेकर शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बैरिया संपूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर बैरिया थाने में मौजूद उप जिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्रा के समक्ष प्रदर्शन किया,और प्रशासन विरोधी नारे लगाए.

जिंदा इंसान को मरा हुआ दिखाकर जमीन कराई अपने नाम, डीएम के निर्देश पर केस दर्ज

जिंदा व्यक्ति को कागज़ों में मरा दिखाकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को अपने नाम कराने का मामला सामने आया है. बैरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला आने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराते हुए एसडीएम बैरिया को जांच कर तत्काल न्याय दिलाने का निर्देश दिया है.

तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 58 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

चांददियर चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने मांझी पुलिस पिकेट के पास से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 58 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्रवेश पत्र 10जुलाई को मिलेंगे, 12 जुलाई से परीक्षा

द्बाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया में शास्त्री(बीए) आचार्य(एम ए) परीक्षा 12 जुलाई प्रारम्भ होकर 25जुलाई तक चलेगी.

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बढ़ रही हैं छिनैती की घटनाएं

क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पाण्डेयपुर ढाला के समीप रविवार को देर शाम मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने बुधनचक निवासी सुमेश्वर वर्मा का 7 हजार2 सौ रुपया समेत शर्ट भी छीन कर चम्पत हो गए.

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बकरीद व श्रावण मास को लेकर क्षेत्राधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में हल्दी थाना परिसर में रविवार के दिन पीस कमेटी की बैठक.

जिलाधिकारी ने बैरिया में सुनी जनता की समस्याएं

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सभी तहसीलों में हुआ. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बैरिया तहसील में जनसुनवाई की. इस दौरान कुल 131 मामले आए, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण कराया. शेष समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इसका त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं.

बारिश में पानी की निकासी न होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील

स्थानीय नगर पंचायत की सड़के बुधवार को हुई पहली ही बारिश में पानी का निकास न होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. जिससे उन रास्तों से होकर जाने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही नगर पंचायत वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली कनेक्शन काटे जाने से बकायेदारों में अफरातफरी

अधीक्षण अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र में 34 हजार उपभोक्ताओं के यहां बिल बकाया है. अभी तक 42 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है.

बैरिया: बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने का चैन

बैजनाथपुर निवासी डिंपल शर्मा पत्नी चुन्नू शर्मा सोमवार को बैजनाथपुर में हो रहे शतचंडी महायज्ञ मे गई थी वहां से रात लगभग 9 बजे अपने घर वापस आ रही थी कि पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने बैजनाथपुर ब्रह्म स्थान के पास गले से सोने का चैन छिनकर भाग निकले.

आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

बैरिया तहसील अंतर्गत बिशुनपुरा गांव में मंगलवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली से बैगन के खेत में मचान पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए हैं.

विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य समय है, लक्ष्य ऊंचा रखें और इंसान बने- उप जिलाधिकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बैरिया के उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य का बड़ा ही महत्व है, आप सब लोग अपना लक्ष्य जरूर निर्धारित करें और यह ध्यान रहे कि लक्ष्य बड़ा हो और उसके लिए जो भी इस प्रकार की तैयारी करनी है वैसी तैयारी में जी जान से लग जाए तभी सफलता मिलेगी. बिना तैयारी के कठिन साधना के लक्ष्य मिलेगा नहीं.

एक महीने से तहसीलदार न्यायालय में लटका है ताला, न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह ठप

अधिवक्ताओं ने कहा है कि न्यायालय में ताला बंद होना न्यायालय की अवमानना के श्रेणी में आता है.
बैरिया तहसील के इतिहास में यह पहली घटना है जब एक महीने से लगातार तहसील न्यायालय में ताला लटका हुआ है.