Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • अध्यात्म
  • न्यूज़ Shorts
  • बांसडीह
  • बैरिया
  • राजनीति
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 8 January, 2023 1 minute read
Ketaki Singh_Blanket Distribution_01

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए: जिलाधिकारी36 मामले आए जिनमें से 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

    बलिया. नए वर्ष के प्रथम माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील बलिया में किया गया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तहसील बलिया सदर में समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी .

    उनके सामने भूमि विवाद,बिजली, पानी, सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा से संबंधित मामले आए. जिसे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द सभी मामलों का निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया . उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मामले का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुन ली जाए . भूमि और राजस्व के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर जाकर मौका मुआयना करके ही मामले का निस्तारण करे.

    उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उसे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए.किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए.

    समाधान दिवस बलिया सदर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • विवि का चौथा दीक्षांत समारोह 9 को, 34 मेधावियों को मेडल देंगी राज्यपाल

    परिषदीय विद्यालय के बच्चों को देंगी किट
    जल भरो आन्दोलन कार्यक्रम का भी आयोजन
    मुख्य अतिथि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे

    बलियाः जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा. इस दीक्षात समारोह में 34 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 28 छात्राएं व 6 छात्र हैं. समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सम्मिलित होंगे.

    विवि की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल 12ः30 बजे से 2ः49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होगी. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा. मेधावियों को मेडल देने के अलावा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी किट का वितरण करेंगी, जिसमें स्कूल बैग व पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित सामग्री होगी. उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम का रिहर्सल होगा. पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिये गये थे, जिसमें 25 छात्राएं व 7 छात्र थे. पिछली बार दो मेडल खेल के क्षेत्र में दिये गये थे. उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया. कहा कि इस बार भी खेलो इण्डिया में यूनिवर्सिटी के छात्र गये हैं. यूथ फेस्टिवल में भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं. विवि मेें रेडियो स्टेशन चलाने की दिशा में भी हम कदम बढ़ा रहे हैं. स्किल डेवलपमेंट के लिए भी लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है.

    इसरो के प्रोफेसर भी होंगे शामिल

    कुलपति प्रो पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आन्दोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह मिसाइल मैन कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं. इनका आगमन भी हम सबके लिए सौभाग्य की बात है.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • खप्पड़िया बाबा आश्रम के महायज्ञ भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
    बैरिया (बलिया ) . भारत के महान संत श्री मुनिष्वरानन्द जी उर्फ खपड़िया बाबा के 38 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के शुक्रवार को आयोजित विशाल भण्डारे मे कड़ाके के ठंड के बावजूद 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया . प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से ही प्रारम्भ कर दिया गया था जो देर रात्रि तक अनवरत चलता रहा . प्रसाद ग्रहण करने के लिये उ0 प्र0 के साथ-साथ बिहार प्रान्त से भी काफी संख्या में श्रद्धालू भक्त पधारे थे . प्रसाद खिलाने के लिये महिला पुरुषो की अलग-अलग टोली बनी थी जो अपने-अपने वर्ग में प्रसाद परोस रहे थे . प्रसाद वितरण के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता हर हर महादेव,जय श्रीराम, स्वामी खपड़िया बाबा तथा श्री हरिहरानंद महाराज की दिन भर जयघोष करते रहे.

    गौरतलब है कि श्री मुनिस्वरा नन्द जी महाराज उर्फ “खपड़िया बाबा ” के 38 वें निर्वाण दिवस पर रूद्र महायज्ञ द्वय (अभिषेकात्मक एवं हवनात्मक ) का आयोजन किया गया था . यज्ञ 24 दिसम्बर को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ और प्रत्येक दिन अभिषेकात्मक एवं हवनात्मक यज्ञ अनवरत बारह दिन तक चला. महायज्ञ की पूर्णाहुति 5 जनवरी को सम्पन्न हुयी . यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद 6 जनवरी को विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया .
    विशाल भंडारा को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह,अमर सिंह,धर्मबीर उपाध्याय , तपेश्वर सिंह,जितेन्द्र उपाध्याय, श्यामू उपाध्याय, डॉ0 हरीश सिंह, आनन्द द्विवेदी,संतोष सोनी, राणा प्रताप सिंह, संजय सिंह, महेंद्र सोनी, पीयूष यादव ,मनोज उपाध्याय , रंजय यादव, देवेन्द्र सिंह, गार्ड जी राजेश सिंह, सतेन्द्र सिंह तथा सन्तोष सिंह आदि ने अपना सहयोग किया. सम्पूर्ण कार्यक्रम को व्यवस्थित करने हेतु संचालन शैलेश सिंह ने किया .
    बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट
  • जनेश्वर मिश्रा की याद में यह विद्यालय परिवार करने जा रहा है बड़ा प्रोग्राम
    आपको बता दें जनेश्वर मिश्र यानी कि जन-जन की आवाज कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की 22 जनवरी को पुण्यतिथि है. उन्हीं की याद में बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा शिक्षा निकेतन विद्यालय परिवार द्वारा 22 जनवरी से 26 जनवरी तक एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में खेल प्रतिभा स्वरूप रुद्राभिषेक हवन पूजा सहित कई कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें कृष्णा शिक्षा निकेतन विद्यालय के बच्चों सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करेंगे. प्रतिभा में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा. इसके बाद 26 जनवरी को झंडारोहण कर कार्यक्रम की समाप्ति होगी. कृष्णा शिक्षा निकेतन विद्यालय परिवार का कहना है जनेश्वर मिश्र व्यक्तित्व के धनी आदमी थे. उन्हीं की याद में यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे उनकी याद को ताजा किया जा सके और अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी जा सके.
  • विधायक केतकी ने 150 जरूरतमंदों में बांटा कंबल
    बांसडीह, बलिया. तहसील सभागार बांसडीह में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने 150 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया. केतकी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भीषण ठंड में रैन बसेरा, अलाव, कंबल आदि की व्यवस्था की हैं. उन्होंने ठंड में सभी से बचकर रहने की सलाह दिया. इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव, विनोद गिरी, प्रतुल ओझा, पूनम गुप्ता, झम्मन सिंह, राजू दूबे आदि थे.
    बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट
  • पुण्यतिथि के अवसर पर 11 जनवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के मनियर मार्ग पर जलालीपुर में स्थित आरबीएल हॉस्पिटल में आगामी 11 जनवरी को स्वर्गीय बदामी देवी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए सीएमडी आरबीएल ग्रुप डॉक्टर दयाशंकर राय ने बताया कि स्वर्गीय बदामी देवी की 17 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आरबीएल हॉस्पिटल जलालीपुर में भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जो प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगा. निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डीएम कार्डियो डा. पंकज शर्मा, एमडी डा.डी.राय, एम एस डा. प्रभात दीक्षित, एमएस डा.रोहन गुप्ता, पीडिया डा. गोविंद पांडेय, गायनी डा. सुप्रिया राय, गायनी डा. शालिनी राय, गायनी डा. सुनीता शुक्ला सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जो निःशुल्क जांच करेंगे.

सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार बांसडीह बैरिया विधायक संत श्री मुनिष्वरानन्द जी सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: आज ही बलिया आएंगी राज्यपाल, कल दीक्षांत समारोह में करेंगी प्रतिभाग
Next: जे एन सी यू में दीक्षांत समारोह, आयोजन की तैयारी पूरी

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.