Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

सिकन्दरपुर (बलिया). शुक्रवार की शाम बलिया मार्ग पर चकखान के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने कुछ अज्ञात युवकों ने कबाड़ी व्यवसाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया जिससे कबाड़ी व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया.
Assignment Desk 7 January, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ketaki Singh_Blanket Distribution

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • कबाड़ी व्यवसाई पर लोहे की रॉड से किया वार, कबाड़ी व्यवसाई रेफर

सिकन्दरपुर (बलिया). शुक्रवार की शाम बलिया मार्ग पर चकखान के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने कुछ अज्ञात युवकों ने कबाड़ी व्यवसाई के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया जिससे कबाड़ी व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर नगर के बड्ढ़ा निवासी बृजेश बरनवाल 45 वर्ष की कबाड़ी की दुकान पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित है. शुक्रवार की दोपहर कुछ अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा समझा-बुझाकर शांत करा दिया. घायल ने दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम दोबारा 6 से 7 की संख्या में अज्ञात युवक फिर से कबाड़ी व्यवसाई की दुकान पर पहुंच गए तथा विवाद करने लगे. इसी दौरान अज्ञात युवकों में से किसी ने एक ने लोहे की रॉड से कबाड़ी व्यवसाई पर हमला कर दिया, जिससे कबाड़ी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि आपसी लड़ाई झगड़े का मामला है, जिसमें घायल के तहरीर पर एक नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

  • विधायक एवं नायब तहसीलदार ने 170 निराश्रित को दिया कंबल
    सहतवार, बलिया. शासन के निर्देश पर नगर पंचायत सहतवार में स्थित पंच मन्दिर पर बाँसडीह विधानसभा के विधायक केतकी सिंह एवं नायब तहसीलदार बाँसडीह सुधांशु व अंजू यादव के देख रेख मे 170 असहाय निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किया .
    उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर कम्बल वितरण किया जा रहा है. सरकार की मंशा है कि किसी भी असहाय की ठंड से मौत न हो, कड़ाके का ठंड पड़ रही है. ठण्ड से किसी कमजोर,असहाय की मौत न हो , इसके लिए अन्य समाजसेवियों को आगे आकर योग्य निराश्रितों की सहायता करनी चाहिए ताकि ठण्ड से बचाया जा सके. इससे बड़ा परोपकार कुछ नहीं है.
    कम्बल वितरण के समय लेखपाल सुधीर सिंह, शशीकांत सिंह, रामेश्वर वर्मा,रंजन सिंह,दीपक सिंह, सन्तोष सिंह, रितेश सिंह, नीतू सिंह, विद्याशंकर प्रसाद, टप्पू सिंह,अरविन्द गाँधी, अशोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
    सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट
  • दिव्यांग जनों के लिए राज्य निधि से धनराशि व्यक्त किए जाने हेतु अनुमोदन

बलिया. जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया है कि दिव्यांगजन के लिए राज्य निधि के प्रबन्ध हेतु मुख्य सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में गठित “शासी निकाय की बैठक में दिव्यांगजन के लिए “राज्य निधि से धनराशि व्यय किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Related

Tags: जिला अस्पताल बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बैरिया विधायक सहतवार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: जांच व इंटरव्यू के बाद रोजगार मेला में 250 युवाओं का चयन
Next: आज ही बलिया आएंगी राज्यपाल, कल दीक्षांत समारोह में करेंगी प्रतिभाग

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.