दोकटी थाना क्षेत्र में दो लोगों ने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवा दी. फतेहपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक और किसान लालबाबू सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह को सोनबरसा मौजा स्थित अपने खेत मे कार्य करते समय हादसे के शिकार हो गए.
बेकाबू स्कार्पियो ने जहां सास-ससुर की जान ले ली, वहीं पतोहू फिलहाल जिला अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है. सिकन्दरपुर-मनियर मार्ग पर स्थित पश्चिम पठखौली के पास बुधवार की रात यह हादसा हुआ.
नगरा मार्ग पर सन्दवापुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से 35 वर्षीय बाइक सवार सेवारत वन दरोगा राकेश मिश्र की मौत हो गई. उन की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के फुलपुरवा गांव में करेंट की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. बताया जाता है कि टेबल फैन का प्लग लगाते समय तार में विद्युत प्रवाहित हो जाने के चलते यह हादसा हुआ.