Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो
बांसडीह, बलिया. एक सरकारी स्कूल में पिछले दो साल से बच्चों को मिड डे मील नहीं दिया जा रहा था लेकिन इसका सरकार से फंड पूरा लिया जा रहा था. मामले का खुलासा बच्चों के गुप्त लेटर से हुआ जो उन्होंने डीएम बलिया को लिखा था. अब इस स्कूल के प्रिंसिपल से मिड डे मील घोटाले के 14 लाख रुपए वसूले जाएंगे.
यह मामला बांसडीह तहसील क्षेत्र के ताजपुर मुंडियारी इंटर कॉलेज का है। यहां पर बच्चों को दो साल से मिड डे मील नहीं दिया जा रहा था लेकिन इस योजना के लिए जारी होने वाला रुपए लगातार निकाला जा रहा था। इस बारे में बच्चों ने डीएम बलिया को गोपनीय पत्र लिखा था. डीएम बलिया की तरफ से कराई गई जांच में 14 लाख रुपए के घपले का मामला सामने आया.
डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह को बच्चों ने जो गोपनीय पत्र लिखा था उसमें उन्होंने अपनी पहचान जाहिर नहीं किए जाने की अपील की थी। डीएम बलिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए मनीष कुमार सिंह और डीडीओ आनंद प्रकाश से जांच कराई. बीएसए मनीष ने बताया कि दो साल से बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा था, कागज में करीब 200 बच्चों को भोजन दिए जाने की भी बात सामने आई. इस बात की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है और इस मामले पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
बच्चों के मिड डे मील में घोटाले के इस मामले पर सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने, रिकवरी के साथ ही बीएसए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


