Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थराबाजार के पास सिकन्दरपुर राज मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार में दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए, जिनमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

लोगों की माने तो दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। अचानक हुई टक्कर के बाद बाइक का डिस्क ब्रेक लगने से बाइक पर सवार तीनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल तीनों युवक सोनबरसा गांव के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।

आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और इलाज के लिए सीयर सीएचसी पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सोनवरसा निवासी अंगद कुमार पुत्र रामाश्रय (19), सतीश पुत्र जगदीश (20) सीएचसी सीयर में उपचारार्थ दाखिल कराये गये। शेष चोटिलों का पता नही चल सका।

एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड में तहसील समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी शरद चैधरी ने शनिवार को जनसमस्याएं सुनीं। फरियादियों के कुल 30 आवेदन आए. उप जिलाधिकारी शरद चौधरी ने तहसीलदार अजीत कुमार सिंह के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

इस मौके पर एडीओ पंचायत मनोज सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग से जुडे़ अधिकारियों संग राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.