Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बलिया. समाजवादी पार्टी बलिया इकाई की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जनपद में बाढ़ की स्थिति, बढ़ते अपराध, ठप पड़े विकास कार्यों, आम जनता की समस्याओं तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों, ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाती रहेगी।
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों, नौजवानों और गरीबों से जुड़े सवाल लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें और महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि बलिया की जनता बाढ़, अपराध, बेरोजगारी और अधूरे पड़े विकास कार्यों जैसी समस्याओं से जूझ रही है। जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कागजों में दावे करने से जनता की समस्याएं समाप्त नहीं होंगी। सरकार को जनपद की वास्तविक स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने का अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर गांव, मोहल्ले और बूथ तक पहुंचें तथा जनता के बीच रहकर उसके मुद्दों को मजबूती से उठाएं।
सुशील पाण्डेय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता से सीधा संवाद स्थापित करे और समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने अंजली रावत को महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव और नूरैशी खातून को राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत करने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत किया। बैठक का संचालन कर रहे जिला महासचिव बीरबल राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों का जनपदीय पार्टी के तरफ से स्वागत किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया, संजय मिश्र,प्रमोद यादव, अमलेश चौहान,रामेश्वर पासवान, रविन्द्र नाथ यादव,अनिल राय,रोहित चौबे, प्रवीण सिंह,अजय यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना,दशरथ यादव,रविन्द्र यादव,राम नाथ पटेल,गुरुज लाल राजभर, मनोज सिंह,विनय गौड़ सहित पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी,फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


