Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बलिया
बलिया. बेल्थरारोड क्षेत्र में उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत और दो लोगों के बीमार होने के मामले ने सनसनी मचा दी गहै। क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर और विधायक हंसूराम ने भी पीड़ितों की खोज-खबर ली है और उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश की है.
क्षेत्रीय सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल बलिया में भर्ती उसी परिवार के शिवचन्द राजभर (54) व मनन (22) के स्वास्थ्य का हाल जाना और दोनों को एम्स गोरखपुर में इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेस से भिजवाने की व्यवस्था कराई।
सांसद विद्यार्थी ने बताया कि बलिया जिला अस्पताल से सरकारी एम्बुलेंस द्वारा गोरखपुर के लिए चलने के बाद रास्ते में बंशी बाजार में एम्बुलेंस में उन्होंने मरीजों को देख कर उनका हाल जाना और आर्थिक मदद के साथ एम्स गोरखपुर के डायरेक्टर के नाम एक पत्र लिखकर भरपूर सुविधा के साथ इलाज हेतु पत्र देकर रवाना किया। उन्होने कहा कि अभी यह पता नही चल पा रहा है कि एक ही परिवार में तीन मौतों के पीछे क्या कारण है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ‘विद्यार्थी’ ने भारत सरकार एवं उप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है। सांसद ने प्रभावित परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों की चिकित्सकीय जांच कराने तथा बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया है।
विधायक हंसूराम ने किया पशुहारी गांव का दौरा
उधर विधायक हंसू राम गुरुवार को पशुहारी गांव पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आशंकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीणों में स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता को देखते हुए विधायक की पहल पर चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।

विधायक हंसू राम ने मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया से दूरभाष पर वार्ता कर पशुहारी में हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच कराने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सक्रियता के साथ कार्य करने तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीणों को संक्रमण और अन्य संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक करने के साथ ही जरूरत के अनुसार मास्क का वितरण कराने की भी बात कही। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विधायक हंसू राम ने कहा कि पशुहारी में हुई घटनाएं बेहद दुखद हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरे मामले पर स्वयं नजर रखेंगे और स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में रहकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के दो अन्य सदस्य भी बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। गुरुवार को सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में जिले की टीम के साथ स्थानीय स्तर पर डा. सत्येन्द्र वर्मा ने ग्राम पशुहारी पहुंच कर 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया वहीं 30 लोगों के खून का सैम्पल लेकर कारणों की जांच हेतु भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक बीमारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


