Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित महराजपुर, चांदपुर समेत आसपास के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और दुख-दर्द बांटा। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती, राहत सामग्री नहीं मिलने और जनप्रतिनिधियों के वादे पूरे नहीं होने की शिकायत की।

सीमा राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की नाकामियां साफ दिखाई दे रही हैं। ग्रामीण बाढ़ और कटान से जूझ रहे हैं, लेकिन राहत और बचाव की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ लॉलीपॉप देकर चले गए, जबकि धरातल पर बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर दौरे किए जा रहे हैं, लेकिन राहत सामग्री भी अच्छे से नहीं बांटी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महराजपुर, चांदपुर और अन्य प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल है। बिजली काट दी गई है, जिससे बाढ़ के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा विधायक ने चुनाव के समय वादे कर वोट लिया था, लेकिन अब उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सपा नेत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। “सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही है। मुंह पर केवल भ्रमित किया गया है, धरातल पर राहत नहीं पहुंची है।” उन्होंने कहा कि सरकार को केवल दौरे करने के बजाय प्रभावित परिवारों की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए तत्काल राहत, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए।

सीमा राजभर के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ और कटान के कारण पहले से ही जीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों ने मांग की कि प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए और राहत सामग्री का पारदर्शी ढंग से वितरण कराया जाए।

सीमा राजभर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके दुख-दर्द में साथ खड़ी है और बाढ़ पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.