Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा टेंट का सामान, कुर्सियां, मेज, गद्दे, रजाइयां और एक जनरेटर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो टेंट व्यवसायी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यवसायी और ग्रामीणों ने देखा कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडवा निवासी सुमित कुमार चौबे पुत्र अवधेश चौबे टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार की रात वह अपने गोदाम में ताला बंद कर घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। रात में गोदाम बंद होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलते हुए गोदाम की ओर पहुंचे तो वहां से धुआं निकलता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल सुमित कुमार चौबे को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ गोदाम के अंदर जाकर देखा तो टेंट व्यवसाय के लिए रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।
आग से कुर्सियां, मेज, टेंट, गद्दे, रजाइयां और जनरेटर समेत अन्य सामान जलने से व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद सुमित कुमार चौबे के सामने व्यवसाय को दोबारा खड़ा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यवसायी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


