Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दियारा टुकड़ा नंबर दो, सुल्तानपुर पोखरा, भोजपुरवा, महाराजपुर, चांदपुर, कोलकला, कचनार, कीर्तिपुर, पर्वतपुर, सारंगपुर, दियारा भागर और गभीरार चक विलियम समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
गांवों में आवागमन से लेकर भोजन और पशुओं के चारे तक की समस्या बनी हुई है। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री और नावों के जरिए मदद पहुंचाई जा रही है। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। डीएसपी हेड पर बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 66.29 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह आठ बजे 64.30 दर्ज हुआ। वहीं चांदपुर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे 58.67 और शुक्रवार सुबह आठ बजे 58.74 जलस्तर दर्ज किया गया। जलस्तर के कारण तटवर्ती गांवों में बाढ़ का असर बना हुआ है।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक 3,475 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। सुल्तानपुर और पर्वतपुर में पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दोनों स्थानों पर अब तक 12,600 पैकेट भोजन वितरित किए जा चुके हैं।
एसडीएम ने बताया कि भोजपुरवा में कटान से प्रभावित 11 मकानों के लिए 25 लोगों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। एक ही मकान में पिता की जितनी संतानें हैं, उसी सहायता राशि में से उनके हिस्से के अनुसार वितरण किया गया है।
महराजपुर, कमलापुर और भोजपुरवा के 248 लोगों को 47,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से फसल क्षति की सहायता दी गई है। वहीं फसल क्षति का आकलन करने के लिए टीमें लगाई गई हैं, लेकिन पानी भरे होने के कारण सर्वे पूरा नहीं हो पा रहा है। प्रशासन के अनुसार पानी उतरने के बाद आकलन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और राहत कार्य के लिए 8 गांवों में 27 नावें चलाई जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि नावों के जरिए लोगों को आवश्यक सामान पहुंचाने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ के बीच प्रशासन राहत पहुंचाने में जुटा है, लेकिन पानी से घिरे गांवों में लोगों की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


