Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

नेपाल में आई भयावह आपदा के बाद से बांसडीह तहसील के बेऊर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार भारती लापता हैं। उनके घर में सन्नाटा पसरा है। परिवार का सारा ध्यान मोबाइल फोन और प्रशासन की ओर टिका है
General Desk 31 August, 2026 1 minute read
Bansdih Man missing in Nepal

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. नवविवाहिता प्रियंका के कानों में “रक्षाबंधन पर मायके घूम आना, मैं 15 सितंबर को आऊंगा..” पति गोविंद कुमार भारती के ये शब्द लगातार गूंज रहे हैं जो आखिरी बातचीत में पति ने कहे थे। 26 अगस्त से गोविंद का मोबाइल बंद है और फिर कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। पति गोविंद का 15 सितंबर को घर लौटने का इंतजार कर रही प्रियंका के मन में अब तरह-तरह की आशंकाएं घर कर ले रही हैं तो एक धुंधली सी उम्मीद भी कायम है कि पति लौट आएंगे.

नेपाल में आई भयावह आपदा के बाद से बांसडीह तहसील के बेऊर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार भारती लापता हैं। उनके घर में सन्नाटा पसरा है। परिवार का सारा ध्यान मोबाइल फोन और प्रशासन की ओर टिका है। हर फोन की घंटी पर परिजन चौंक उठते हैं, शायद दूसरी ओर गोविंद ही हों।

गोविंद भारती नेपाल के रसुआ क्षेत्र में बिजली उत्पादन से जुड़े एक प्लांट में वेल्डर का काम करते थे। बीते मई माह में सुरेमनपुर निवासी प्रियंका से उनकी शादी हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद ही रोजगार के लिए वह नेपाल चले गए। पति-पत्नी ने जिंदगी शुरू ही की थी कि दूरी आ गई और अब नेपाल की आपदा ने परिवार की चिंता कई गुना बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि तिब्बत सीमा से सटी पहाड़ियों से 26 अगस्त को आई तबाही से ठीक पहले गोविंद ने पत्नी प्रियंका और घरवालों से फोन पर बात की थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उनके साथ काम करने वाले बिहार के कुछ युवकों के मोबाइल भी बंद बताए जा रहे हैं। ऐसे में किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

प्रियंका की आंखों में बस पति की सलामती की दुआएं हैं. वह रोते हुए कहती हैं कि कोई उनके पति को खोज लाए। उन्होंने 15 सितंबर को घर आने की बात कही थी। अब इंतजार सहन नहीं हो रहा है। वह सरकार से भी अपील कर रही हैं कि उनके पति को तलाशा जाए. गोविंद के पिता सुमेर और मां चिंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और ग्रामीण लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

नेपाल में 30 अगस्त तक 149 भारतीयों को रेस्क्यू किए जाने की सूचना से बेऊर गांव में उम्मीद की एक पतली किरण जरूर जगी है। परिवार को भरोसा है कि कहीं न कहीं गोविंद भी सुरक्षित होंगे। अब परिजनों की नजर भारतीय विदेश मंत्रालय, नेपाल सरकार और प्रशासन की कोशिशों पर टिकी है। बांसडीह क्षेत्र के बेऊर गांव का हर व्यक्ति यही प्रार्थना कर रहा है कि गोविंद सकुशल लौट आएं और उनकी पत्नी प्रियंका का 15 सितंबर का इंतजार अधूरा न रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बांसडीह तहसील बेऊर गांव

Post navigation

Previous: Ballia-पांचवीं क्लास की छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
Next: बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.