Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: बाढ़ प्रभावित बलिया पहुंचे सीएम योगी, हरसंभव मदद का भरोसा, बोले- किसी को भटकना नहीं पड़ेगा
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

Ballia News: बाढ़ प्रभावित बलिया पहुंचे सीएम योगी, हरसंभव मदद का भरोसा, बोले- किसी को भटकना नहीं पड़ेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
General Desk 29 August, 2026 1 minute read
CM Yogi In Ballia

बाढ़ से बचाव के लिए मजबूत होंगे तटबंध, स्थायी समाधान की बनेगी कार्ययोजना: योगी

26 जिलों में बाढ़, 1.71 लाख प्रभावित; सीएम योगी ने कहा- पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण: योगी

बलिया के विकास को नई रफ्तार, भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज: सीएम योगी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद बांसडीह तहसील के ग्राम गलाफरपुर में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया जिले की बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ और कटान की स्थिति बनी हुई है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। उन्होंने स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ की चपेट में हैं, जहां करीब 1.71 लाख बाढ़ पीड़ित प्रभावित हुए हैं। 251 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ शरणालयों में रखा गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 447 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए टीकाकरण, भूसा, चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं को राशन समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CM Yogi In Ballia
CM Yogi In Ballia

मुख्यमंत्री ने कहा कि सियार, भालू या किसी अन्य जंगली जानवर के काटने अथवा अन्य आपदा की स्थिति में पीड़ितों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आकाशीय बिजली अथवा बाढ़ की चपेट में आने से मृत्यु होने पर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण यदि किसी गरीब व्यक्ति का मकान गिर जाता है तो उसे तत्काल भूमि का पट्टा और आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आपदा के बाद प्रभावित परिवारों को खुले आसमान के नीचे न रहना पड़े। अग्नि से किसी गरीब व्यक्तियों की झोपड़ी जलती है तत्काल आवास की व्यवस्था की जाती है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को राखी बांधने के लिए तीन दिनों तक नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस सुविधा का लाभ करीब सात लाख बहनों ने उठाया। उन्होंने बताया कि अगले दिन से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने बलिया के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में भृगु बाबा के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके साथ ही भृगु मंदिर कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के नेतृत्व में यहां स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश के 36 से 40 जनपदों में बाढ़ आती थी, जबकि इस बार 26 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से होने वाली जन एवं फसल की क्षति को कम करने के लिए मजबूत बाढ़ तटबंधों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे किसानों को खेती करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया के लोगों को विकास के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले के विकास और बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगी और बलिया के विकास के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।

CM Yogi In Ballia
CM Yogi In Ballia

मुख्यमंत्री ने 1500 बाढ़ पीड़ितों को वितरित की बाढ़ राहत किट

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को बाढ़ राहत किट वितरित की। जिले की तीन तहसीलों में कुल 1500 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। तहसीलवार वितरण के तहत बैरिया में 240, बांसडीह में 1110 तथा बलिया सदर में 150 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट दी गई। राहत किट में प्रभावित परिवारों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री के साथ घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी शामिल की गई हैं।

प्रत्येक बाढ़ राहत किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, 2 किलो भुना हुआ चना, 2 किलो चना, ढाई किलो लाई, 1 किलो चीनी और 1 किलो खाद्य तेल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा राहत किट में एक छतरी, एक बाल्टी, एक मग, एक पैकेट माचिस, एक तौलिया, साबुन और एक पैकेट अगरबत्ती भी दी गई है। बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किट में वायरस पाउडर दवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को संक्रमण एवं अन्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राहत सामग्री का वितरण यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है कि बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को भोजन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और जरूरतमंद प्रत्येक परिवार तक शासन की सहायता पहुंचाई जाए। सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करना है।

 

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सा विभाग द्वारा बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा किट का वितरण किया गया। विभाग की ओर से अब तक 1300 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सा किट उपलब्ध कराई गई हैं। इन चिकित्सा किटों में बाढ़ के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 10 प्रकार की आवश्यक दवाइयां शामिल की गई हैं। इनमें कट लगने, बुखार, उल्टी-दस्त, जुकाम, सिर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली दवाइयां दी गई हैं। इसके अलावा पानी को स्वच्छ रखने और संक्रमण से बचाव के लिए क्लोरीन की गोलियां भी किट में उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को दवाइयों के उचित उपयोग और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

जिला चिकित्सा विभाग का कहना है कि बाढ़ के दौरान दूषित पानी और गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार के संक्रमण एवं बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की पहल के तहत बाढ़ पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री सत्येंद्र सिंह,  प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, माननीय मंत्री दानिश आजाद अंसारी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, डीआईजी आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री फेफना उपेंद्र तिवारी, नारद राय, रवि शंकर उर्फ पप्पू, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, विधायक बेल्थरारोड हंसू राम, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बांसडीह तहसील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: Ballia-विशाल भंडारे के साथ बाबा नागेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा, सैकड़ों भक्तों ने पाया प्रसाद
Next: Ballia-राखी बांधने भाई के घर गई महिला के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.