Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा,बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के छितौनी स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में हौसला बुलंद चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और लगभग पंद्रह हजार रुपया नकदी पर हाथ साफ कर लिया। रसड़ा पुलिस अभी करीब आठ माह पूर्व छितौनी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करने की कोशिश में ही लगी ही थी चोरों ने एक और बड़ी चोरी कर खुली चुनौती दे डाली।
छितौनी निवासी मंजू देवी पत्नी स्व. अजीत कुमार गुप्ता कृष्णा नगर कॉलोनी रसड़ा में रहती हैं। वह 28 अगस्त की रात मकान में ताला लगाकर रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने भाई के घर मधुबन (मऊ) गई थीं। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर समान गायब कर दिया। 29 अगस्त की सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी, जिसके बाद गृहस्वामिनी मंजू देवी ने डायल 112 पर जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में जब मकान का निरीक्षण किया गया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार, चोर सोने का हार, चूड़ियां, अंगूठियां, नथिया, मांगटीका, नाक की कील, कान के टॉप्स समेत लाखों रुपये के आभूषण तथा करीब 15,470 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। वहीं, मकान में किराए पर रहने वाली कविता धुसिया के कमरे से भी चोर एक जोड़ी पायल, बिछिया और सोने के कान के झुमके ले गए।
घटना की सूचना पर रसड़ा कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल कायम है।
इस साल की शुरुआत में ही 4 जनवरी 2026 की रात छितौनी स्थित अधिवक्ता कॉलोनी निवासी कन्हैया राम के बंद मकान में भी अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के समान पर हाथ साफ किया था। पुलिस इस चोरी की पर्दाफाश में लगी ही थी। एक और चोरी की घटना का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से आमजन मानस में आक्रोश व्याप्त है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


