Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • तेज रफ्तार कार ने ली विवाहिता की जान, जिले की अन्य बड़ी खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

तेज रफ्तार कार ने ली विवाहिता की जान, जिले की अन्य बड़ी खबरें

रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित श्री नाथ बाबा इण्टर कालेज के पास शनिवार की दोपहर सड़क के किनारे काम कर रही एक महिला को रौदते हुए कार भाग निकली.
News Desk 13 June, 2020 1 minute read
RASRA_ACCIDENT

रसड़ा (बलिया) से संतोष सिंह


रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित श्री नाथ बाबा इण्टर कालेज के पास शनिवार की दोपहर सड़क के किनारे काम कर रही एक महिला को रौदते हुए कार भाग निकली. आनन फानन में परिजन घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/videos/188313809212682/?t=0

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इसमालपुर गोरिया निवासी प्रमिला देवी (38 वर्ष) पत्नी प्रवीण हिताकापूरा में झोपड़ी डाल कर रहती थी. प्रमिला स्कूल में खाना भी बनाती थी. वह अपने घर पर करकट डलवा रही थी. कासिमाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वेलोनो कार ने उन्हें चपेट में ले लिया. आस पास के लोग दौड़ कर आते तब तक कार भाग निकली. आनन फानन में लोग अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतका की केवल चार पुत्रियां प्रियांसी (12 वर्ष), शालू (10 वर्ष), दिव्या (7 वर्ष) और पायल (5 वर्ष) हैं. पुत्रियों की दहाड़ से हर किसी की आँखे नम हो गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.


बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवक जख्मी

उधर, रेवती-सहतवार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि पारस राम (35 वर्ष) निवासी सहतवार रेवती से वापस गांव लौट रहा था. इसी दौरान पंप से पेट्रोल भरा कर निकले अमन कुमार (22 वर्ष) निवासी दतहां की बाइक से उसकी टक्कर हो गई.


मायके आई विवाहिता की करेंट से मौत

रसड़ा के हिताकापूरा गांव में शनिवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से मायके में आयी एक युवती झुलस गयी. आनन फानन में उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मऊ जनपद के माधवपुर सिपाह निवासी सुनीता सिंह (35 वर्ष) पत्नी जय प्रकाश सिंह अपनी भौजाई के श्राद्ध में शामिल होने के लिए पिता तेज बहादुर सिंह के यहां आयी थीं. सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी. इसी दौरान करेंट की जद में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी. चाय बना रही उसकी माँ मीरा सिंह ने उसे गिरा देखा तो शोर मचाया. परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पहले से गमगीन परिवार में सुनीता की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है.

बीमार वृद्ध का शव मिला

खेजुरी थाना क्षेत्र के ससना-खोंचा गांव के पास शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने सड़क किनारे एक शव को देखा तो सहम गए. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर ग्रामीणों संग पहुंचे मृतक के पुत्र शिवजी बिद ने शव की शिनाख्त सोनपुरवा निवासी सुभाष बिद (62 साल) के तौर पर की. शिवजी बिद ने बताया कि उनके पिता की तबियत कुछ दिनों से खराब थी. इसके बावजूद वे मजदूरी करने चले जाते थे. कल भी काम करने गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे. अक्सर वे दो या तीन दिन पर घर लौटते थे, लिहाजा किसी को कोई शंका नहीं हुई. तब तक सुबह शव मिलने की सूचना मिल गई.

जिला जेल में जबरिया वसूली को भिड़े बंदियों के दो गुट

जिला जेल में अवैध वसूली की शिकायत को लेकर शनिवार को बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर से कुछ कैदी चोटिल हो गए. स्थिति बिगड़ने से पहले ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जेल में पहुंच गए. किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया, तब जेल प्रशासन की राहत की सांस ली. बहरहाल, दोनों गुटों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है.

देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई

नगर पंचायत नगरा के पूरब मोहल्ले में शुक्रवार को देर रात बकाए को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर चले ईंट पत्थर में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांज कर बवालियों को खदेड़ा. पुलिस ने मौके से पांच को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया. घटना के समय एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष से बकाए रकम की तागेदारी कर रहे थे. देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई. इसमें एजाज कुरैशी, रईस, वसीम, शमीम, शब्बीर, शरफराज, शहनवाज घायल हो गए. पुलिस ने सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया.

हिंसक संघर्ष और फायरिंग के मामले में पांच गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में भूमि विवाद में हुए हिसक संघर्ष, पथराव के दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिग के 24 घंटे बाद भी गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पूरी रात चौकसी करती रही. इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है. गांव निवासी उस्मान खान की लिखित तहरीर पर डा. गैरुल्लाह, जफरुल्लाह, नुरुल्लाह, कलीमुल्लाह व नईमुल्लाह समेत पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें पुलिस ने गैरुल्लाह व नुरुल्लाह नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरे पक्ष से मो. गइरुल्लाह के लिखित तहरीर पर मो. जान, मो. उस्मान, इरफान अलीजान, इम्तियाज व नेयाज समेत छ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इसमें पुलिस ने मो. जान, मो. उस्मान व इरफान को गिरफ्तार कर लिया है.

दुर्जनपुर हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में शुक्रवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को भगवती सिंह और अपराधियों के भागने में प्रयुक्त बोलेरो के चालक लालबाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. मृतक के पिता रामजी पटेल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी प्रकाश पांडेय और सोनू सिंह ने भूपेंद्र पटेल को गोली मारी थी, जबकि भगवती सिंह और उनके पुत्र यशवंत सिंह पर हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोप है. वहीं बोलेरो चालक लालबाबू ने सेटिंग के तहत अपराधियों को भागने में मदद की थी. प्रकाश पांडेय और लालबाबू के बीच कुछ दिन पहले घटना का तानाबाना बुना गया था. चालक लालबाबू पहले भगवती सिंह की ही गाड़ी चलाता था. पुलिस ने चार आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो नामजद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. लोगबाग इसे भगवती सिंह के पुत्र सिटू सिंह की हत्या का बदला मान रहे हैं. चूंकि भूपेंद्र पटेल, सिटू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जिसे जिला एंव सत्र न्यायालय से उम्रकैद हुई थी. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह पिछले तीन साल से गांव में रह रहा था.

योगी सरकार में बिना भेद भाव के मिल रहा हर पात्रों को लाभ

‘समाधान दिवस’ पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सुनी जनता की समस्याएं

दुबहड़ (बलिया)। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनद स्वरूप शुक्ला ने स्थानीय ब्लॉक के ग्राम नगवां में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जनता की समस्याओं को सुना. इस दौरान मौजूद लोगों ने विकास से जुड़ी कुछ समस्याएं बताई, जिसके त्वरित गति से समाधान के लिए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही मोदी सरकार के 6 साल और योगी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां भी गिनाई.

मंत्री ने कहा कि यह सरकार आम जनता की सरकार है. बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. लोगों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हों, तभी हर पात्र तक आसानी से लाभ पहुंच सकेगा. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार का बेहतर कार्य साफ दिख रहा है. पहले सिर्फ पांच जिलों में बिजली मिलती थी, लेकिन आज हर जिले में बेहतर बिजली सप्लाई मिल रही है. पहले लोग पैसा इकट्ठा करके ट्रांसफार्मर लाते थे, आज एक मैसेज पर ही दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लग जा रहा है. सौभाग्य योजना के तहत फ्री कनेक्शन और घर-घर तक केबिल और एक सीएफएल मिल रहा. आवास योजना के जरिए हर गरीब को पक्का छत देने के संकल्प को पूरा किया जा रहा है. आयुष्मान भारत योजना के तहत सुरक्षा कवच प्रदान किया गया.

उन्होंने कहा कि पूरे नगर विधानसभा में अंडरग्राउंड बिजली का काम चल रहा है. शुद्ध पेयजल लोगों को मिले, इसके लिए कई गांवों में पाइप पेयजल योजना चल रही है. मंत्री ने कहा कि मार्च महीने में आयी दैवीय आपदा में हुए नुकसान पर सरकार ने गम्भीरता दिखाई और त्वरित गति से मुआवजा दिया गया. इस मौके पर बीडीओ रमेश यादव, जल निगम, बिजली विभाग, नलकूप, सिंचाई, बाढ़ खंड, सप्लाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

जल्द खत्म होगी जर्जर तार और पोल की समस्या, एजेंसी आवंटित

संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि बहुत जल्द जर्जर तार और पोल बदलने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी. इसके लिए एजेंसी आवंटित हो गई है. मेसर्स एमसीसी द्वारा यह कार्य कराया जाएगा. कार्य पूरा हो जाने के बाद जर्जर तार और पोल की वजह से बिजली का ट्रिप होना बंद हो जाएगा. राज्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि किसान आसान किस्त योजना 30 जून 2020 से लागू हो जाएगी. इसके अंतर्गत निजी नलकूप के बकाएदार उपभोक्ता के ब्याज में शत प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी. यह किसानों के लिए काफी राहत देने वाला निर्णय है.

Tags: बिल्थरारोड भाजपा रसड़ा रेवती हादसा

Post navigation

Previous: नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसानों की मुश्किले बढ़ीं
Next: करिया बादर जीउ डरवावै, भूरा बादर नाचत मयूर पानी लावै

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.