Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सलेमपुर से समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में जल्दी ही रेल सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान की दिशा में रेलवे प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय से 25 अगस्त को सांसद को इस बारे में जानकारी दी गई है।
सांसद ने बताया कि वाराणसी मंडल में सांसदों के साथ हुई डिविजनल कमेटी की बैठक में बेल्थरारोड, तुर्तीपार, रेवती और सहतवार समेत विभिन्न क्षेत्रों की रेल समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। रेलवे के अनुसार स्टेशन की औसत दैनिक यात्री संख्या और आय, रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित अतिरिक्त ठहराव की वाणिज्यिक कसौटी परखी जा रही है। इसी कारण प्रस्तावित एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को फिलहाल व्यवहार्य नहीं माना गया है।
सांसद विद्यार्थी ने बताया कि भटनी-बेल्थरारोड रेल खंड पर समपार फाटकों की फिजिबिलिटी जांच कराई जा रही है। वहीं, धरमेर-महलिया-तिलौली- विशपुरा-मेवली मार्ग पर अंडरपास की जांच जारी है। रेवती स्टेशन को पुनः ब्लॉक स्टेशन बनाने का कार्य स्वीकृत होकर प्रक्रियाधीन है।
मधुबन ढाला पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। सहतवार स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में स्टेशन पर वाटर कूलर लगाने की योजना प्रस्तावित है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंप लगाकर पानी निकालने तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए जाने की जानकारी रेलवे ने सांसद को दी है। सांसद विद्यार्थी ने कहा कि रेलवे की ओर से कई सुझावों पर कार्य शुरू होना सकारात्मक संकेत है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


