Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • Ballia-बेल्थरारोड डिपो की बस का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, चालक समेत दो की मौत, 37 घायल
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड डिपो की बस का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, चालक समेत दो की मौत, 37 घायल

अचानक सामने आए पिकअप को बचाने के प्रयास में बेल्थरारोड डिपो की रोडवेज बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात हुआ.
General Desk 28 August, 2026 1 minute read
Belthra Bus accident Main

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. अचानक सामने आए पिकअप को बचाने के प्रयास में बेल्थरारोड डिपो की रोडवेज बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात फूलपुर-पवई-अतरौलिया क्षेत्र के पास यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संविदा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे हुआ। बताया जाता है कि बेल्थरारोड डिपो की बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बेल्थरारोड लौट रही थी। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक एक पिकअप बस के सामने आ गया।

पिकअप को बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। राहत कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में 11 महिलाएं,आठ लड़कियां और 18 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक समेत महिला यात्री की मौत हादसे में बस के संविदा चालक रजनीकांत यादव उर्फ छोटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह बलिया जिले के नाथूपुर समसपुर के रहने वाले थे।

दुर्घटना में बस में सवार एक अज्ञात महिला यात्री की भी जान चली गई। महिला के पास से बेल्थरारोड का टिकट मिला है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस महिला के परिजनों और पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है।

मंडलीय अस्पताल पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक हादसे की जानकारी मिलते ही बेल्थरारोड डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र वर्मा आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती यात्रियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय स्तर से हरसंभव सहायता और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। दुर्घटना के समय सामने आए पिकअप और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रजनीकांत यादव की मौत की खबर मिलते ही बेल्थरारोड डिपो में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड बेल्थरारोड डिपो रोडवेज़ बस सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-प्रधानाचार्य से वसूले जाएंगे 14 लाख रुपए, मिड डे मील के फंड का घोटाला, बच्चों के पत्र से हुआ खुलासा
Next: Ballia-विशाल भंडारे के साथ बाबा नागेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा, सैकड़ों भक्तों ने पाया प्रसाद

ये भी पढ़ें

Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.