Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकन्दरपुर, बलिया. सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग की हालत बरसात में बेहद खराब हो गई है। वैसे तो सड़क की हालत पिछले छह महीनों से खराब है लेकिन बारिश में इस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है.
जलकल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी इसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। अब सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भरने के साथ कीचड़ जमा हो जाता है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
कई जगह भारी मात्रा में कीचड़ भी जमा हो जाता है। पैदल राहगीरों के अलावा साइकिल और बाइक सवारों को भी इन रास्तों से गुजरने में परेशानी होती है। चार पहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण कई बार वाहन चालक संतुलन खोने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है।
रात में सड़क की स्थिति और ज्यादा परेशानी वाली हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता कि आगे सड़क कितनी खराब है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग थाना गेट और नहर पुल के पास होने के कारण महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रास्ते से आम लोगों के साथ विभिन्न जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही भी होती है। सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस को मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।
नागरिकों का आरोप है कि सड़क खोदने के छह महीने बाद भी संबंधित विभाग या ठेकेदार ने इसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


