Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. क्षेत्र के सिसयण्ड कला ग्राम में भगवान भोलेशंकर के दूसरे स्वरूप बाबा नागेश्वर महादेव की मूर्ति की स्थापना का कार्य गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस मंदिर को बाबा नागेश्वर महादेव के नाम से जाना जाएगा।
इस दो दिवसीय आयोजन में एक दिन पहले बुधवार को घाघरा नदी में सैकड़ों नर नारियों ने कलश में जल लेकर जल कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात वैदिक रीति रिवाज के अनुसार मूर्ति स्थापना का कार्य नवीन मंदिर में प्रारंभ हुआ, जो दूसरे दिन गुरुवार को पूजन, आरती व हवन के उपरान्त संपन्न हुआ। आचार्य ध्रुव नारायण पाण्डेय संग पांच सदस्यीय टीम ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में संपूर्ण ग्राम एवं आस पास की आम जनता मौके पर मौजूद रही।
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में जितेन्द्र खरवार, अवध बिहारी सिंह, अमरजीत सिंह, देवपति प्रजापति, संजय चौहान एवं नीबू लाल शर्मा सपत्नीक भाग लिये।
विशेष आमंत्रण पर क्षेत्र के भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सपा नेता राजेश पासवान, भाजपा नेता छट्ठू राम, नगर पंचायत नगरा के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख निर्भय नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह, शैलेश सिंह भी अपने साथियों संग विशाल भंडारे में भाग लिए।
इस आयोजन की व्यवस्था में ग्राम प्रधान रमाकांत, ध्यान चन्द श्रीवास्तव, अंशू खरवार, अमल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, दिग्विजय सिंह, अमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राणा अभिषेक सिंह, पूर्व प्रधान बीरेन्द्र यादव, सुनील कुमार गोंड, मुकुंद यादव, हरेराम यादव, शेखा यादव, तेज बहादुर शर्मा, ओम प्रकाश यादव, प्रद्युम्न सिंह आदि की प्रमुख भूमिका रही।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


