Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दोबारा हॉटस्पॉट में तब्दील हुआ बांसडीह का केवरा गांव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दोबारा हॉटस्पॉट में तब्दील हुआ बांसडीह का केवरा गांव

बाँसडीह तहसील अंतर्गत केवरा गाँव कोरोना संक्रमण के चलते 16 जून से दूसरी बार हॉटस्पॉट बन चुका है. हालांकि दो संक्रमित मरीज जो पहले पाए गए थे.
News Desk 18 June, 2020 1 minute read

बांसडीह से रविशंकर पांडेय

बाँसडीह तहसील अंतर्गत केवरा गाँव कोरोना संक्रमण के चलते 16 जून से दूसरी बार हॉटस्पॉट बन चुका है. हालांकि दो संक्रमित मरीज जो पहले पाए गए थे. दोनों एक हफ्ते में स्वस्थ हो कर अपने घर लौट आए थे. बता दें कि 15 जून तक हॉटस्पॉट का अवधि था. चुंकि प्रोटोकाल के तहत यह है कि जिस गांव से मरीज पाए जाते हैं और ठीक भी हो जाते है, उस बीच यदि संक्रमित मरीज पाया जाता है, तो वह गांव पुनः हॉटस्पॉट हो जायेगा. ठीक उसी तरह केवरा गांव की स्थिति बनी हुई है. वहीं लगातार कनेंटमेंट जोन में केवरा दूसरी बार 16 जून से हो गया है.

हालाँकि मरीज दो पहले थे छठे दिन ही स्वस्थ होकर लौट आए, 12 जून को एक और युवक पॉजिटिव मिला. 15 जून तक 21 दिन पूरा होना था, 16 जून से पुनः हॉटस्पॉट हो गया. खास बात यह है कि सब्जी बाजारों में जनपद में तीसरा स्थान केवरा की है, जहां से न केवल आसपास के तहसीलों, बल्कि बिहार सहित मऊ, देवरिया, गाजीपुर तक लोग खरीदकर सब्जी ले जाते हैं. किसानों के लिए सरकार ने छूट तो दिया है, लेकिन हॉटस्पॉट में कोई छूट नही है. जब से हॉटस्पॉट में है लोग  सब्जी  गांव के बाहर ले जाकर रख दे रहे हैं. कुछ थोक व्यापारी बाइक से जैसे तैसे खरीदकर अभी भी ले जा रहे हैं. सब्जी की खेती करना लोग नही छोड़ रहे, किसान मेहनत से जुटे हैं. वहीं बारिश भी शुरू है. मुख्य सड़क पर दवा, राशन की दुकानें लगातार बन्द हैं. गांव के बाहर सामाजिक दूरी बनाकर ग्राहक के इंतजार में सब्जी लेकर लोग खड़े हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि गाँव वालों को हॉटस्पॉट से कब तक निजात मिलती है.

गालवान घाटी के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान शहीद 20 भारतीय जवानों को बलिया सिटी के गंगा सेवा समिति के सदस्यों और इंदु मार्केट के व्यापारी बंधुओं ने बुधवार को श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गुल्लरके नेतृत्व में बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने कैंप कार्यालय व्यापार मंडल बांसडीह पर एकत्रित होकर शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त किया.

बलिया सिटी के गंगा सेवा समिति के सदस्यों और इंदु मार्केट के व्यापारी बंधुओं ने सर्वप्रथम शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित व मोमबत्ती जलाकर वीर जवानों को याद किया. इस मौके पर चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए अग्नि कुंड में चीनी सामानों को जलाया और चीन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इस मौके पर सागर सिंह ने कहा कि चीन एक तो चोरी कर रहा है, फिर सीना जोरी पर उतारू है, जो एक दोगलेपन की नीति है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित चौरसिया, सुशील चौरसिया, अमन केशरी, राजेश राय, राज प्रकाश, डब्लू सिंह, कन्हैया अग्रवाल, गौरव श्रीवास्तव, सुनील जी, रवि वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गुल्लरके नेतृत्व में बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों ने कैंप कार्यालय व्यापार मंडल बांसडीह पर एकत्रित होकर शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त किया.

लोगों ने सर्वप्रथम शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित व मोमबत्ती जलाकर वीर जवानों को याद किया. इस मौके पर चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए अग्नि कुंड में चीनी सामानों को जलाया और चीन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इस मौके पर सागर सिंह ने कहा कि चीन एक तो चोरी कर रहा है, फिर सीना जोरी पर उतारू है, जो एक दोगलेपन की नीति है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित चौरसिया, सुशील चौरसिया, अमन केशरी, राजेश राय, राज प्रकाश, डब्लू सिंह, कन्हैया अग्रवाल, गौरव श्रीवास्तव, सुनील जी, रवि वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

बंद कमरें में युवक ने की खुदकुशी, किशोर की डूबने से मौत


रसड़ा से संतोष सिंह ने बताया कि जाम गांव में बुधवार की दोपहर 2 बजे एक युवक घर में ही संदिन्ध परिस्थियों में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. उधर, एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. जबकि तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा में उतराया मिला.

प्रदीप सिंह (35 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह मवेशियों का चारा लेकर लौटा. उसके बाद वह कमरे में चला गया. उसकी माँ ने उसके कमरे दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका के मद्देनजर शोर मचाया. आस पास के लोगों ने घर के ऊपर चढ़ कर देखा तो प्रदीप पंखे से लटका हुआ था. प्रदीप की शादी भी टूट चुकी थी तथा ट्रेन से गिरकर घायल भी हो चुका था. बताया जाता है कि दिमागी असन्तुलन के कारण उसका इलाज किया गया. हालांकि इन दिनों ठीक था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया.

रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखा गायघाट स्थित चकनी दह में बुधवार की शाम डूबने से शत्रुघ्न (15) पुत्र शिवनाथ तुरहा की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पचरूखा निवासी शत्रुघ्न बच्चों के साथ स्नान कर रहा था. इसी बीच वह डूब गया. लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल कर सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

तीन दिन पूर्व घर से अचानक लापता हुए युवक का शव उस पार नौरंगा के सामने गंगा तट पर क्षत-विक्षत स्थिति में उतराता मिला. इस घटना को कुछ लोग इसे दुर्घटना बता रहे हैं तो कुछ मृत युवक के साथ अप्रिय घटना की आशंका जता रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर अंत्येष्टि हेतु परिजनों को सौंप दिया.

बैरिया थाना क्षेत्र के प्रसाद छपरा निवासी सूरज तिवारी (20) रविवार की शाम सात बजे अचानक घर से गायब हो गया. आस-पास व संभावित स्थानों पर काफी तलाशने के बाद परिजनों ने बैरिया थाने में सूरज तिवारी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मंगलवार की रात लगभग नौ बजे सूरज तिवारी का शव गंगा में क्षत-विक्षत स्थिति में मिला. शव की सूचना पर सूरज तिवारी के घर के लोग भी गंगा उस पार नौरंगा पहुंच गए और कपड़े से सूरज की पहचान कर ली. शव को नाव पर लादकर इस पार ले आए. मौके पर बैरिया कोतवाल भी पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया.

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, छत्तीसगढ़ के ड्राइवर की मौत

रसड़ा के प्रधानपुर मार्ग स्थित डेहरी गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलट गयी. इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया.

रसड़ा से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी. उसमें सवार ड्राइवर छत्तीसगढ़ के जनपद राजनांदगांव छुई निवासी भोला 37 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी. गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के हरदासपुर निवासी सतीश पाल (35 वर्ष) पुत्र शिव अवतार रामपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया. गाजीपुर जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर हरदासपुर निवासी सीताराम पाल छत्तीसगढ़ जिला राजनाद गांव छुई खदान गांव में अध्यापक पद पर कार्यरत है. दो दिन पहले छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव छुई खदान गांव से अपने परिवार संग स्कॉर्पियो से रिजर्व करके गाव आए हुए थे. स्कार्पियो का पंचर टायर बनवा कर रसडा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला, जिसमे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी.


Tags: बांसडीह बैरिया रसड़ा रेवती हादसा

Post navigation

Previous: बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार से मिली मंजूरी
Next: बलिया जिले की दस खबरें – आज मिले चार और कोरोना पॉजिटिव

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.